{"_id":"67248a462e0f0511c9016054","slug":"senior-bureaucrat-rajesh-kumar-singh-took-over-as-defence-secretary-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS RK Singh: बिहार के रहने वाले आरके सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार संभाला, 1989 बैच के हैं आईएएस अधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IAS RK Singh: बिहार के रहने वाले आरके सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार संभाला, 1989 बैच के हैं आईएएस अधिकारी
Fri, 01 Nov 2024 01:29 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 01 Nov 2024 01:29 PM IST
सार
आरके सिंह का दो सालों तक कार्यकाल होगा। उन्होंने साउथ ब्लॉक में कार्यभार संभाला हैं, जहां मंत्रालय स्थित है। बता दें कि बिहार के रहने वाले आरके सिंह केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
Rajesh Kumar Singh
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदी सरकार ने अगस्त में राजेश कुमार सिंह (आरके सिंह) को नया रक्षा सचिव नियुक्त किया था। अरमानी गिरधर के रिटायर होने के बाद आज आरके सिंह ने नए रक्षा सचिव का कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
दो साल तक संभालेंगे ये पद
आरके सिंह का दो सालों तक कार्यकाल होगा। उन्होंने साउथ ब्लॉक में कार्यभार संभाला हैं, जहां मंत्रालय स्थित है। बता दें कि बिहार के रहने वाले आरके सिंह केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
20 अगस्त को मिली थी रक्षा सचिव नामित की जिम्मेदारी
रक्षा सचिव बनने से पहले वह रक्षा मंत्रालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी ( रक्षा सचिव नामित) का कार्यभार संभाल रहे थे। रक्षा मंत्रालय में रक्षा सचिव नामित की यह तैनाती उन्हें इसी वर्ष 20 अगस्त को मिली थी। एक नवंबर को कार्यभार संभालने से पहले राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीद नायकों को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
क्या बोले आरके सिंह?
उन्होंने कहा, 'देश, मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे बहादुर सैनिकों का सदैव ऋणी रहेगा। हमारे जवानों की असाधारण बहादुरी और बलिदान भारत को एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए हमें शक्ति देते हैं व ये बलिदान हमारे प्रेरणा स्रोत हैं।'
इन पदों पर भी दे चुके हैं सेवा
राजेश कुमार सिंह 24 अप्रैल, 2023 से 20 अगस्त, 2024 तक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव का पदभार संभाल रहे थे। इससे पहले वह पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन मंत्रालय में पशुपालन एवं डेयरी सचिव थे। सिंह ने केंद्र सरकार में कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिसमें शहरी विकास मंत्रालय में निर्माण और शहरी परिवहन निदेशक; दिल्ली विकास प्राधिकरण में आयुक्त (भूमि); पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव; कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव और भारतीय खाद्य निगम में मुख्य सतर्कता अधिकारी शामिल हैं।
उन्होंने केरल सरकार में शहरी विकास सचिव और वित्त सचिव के रूप में भी प्रभार संभाला है। सिंह ने आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी गिरिधर अरमाने का स्थान लिया है, जो गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए।