{"_id":"64ff7b235e313441440f2b94","slug":"senior-bro-official-inspects-infra-projects-in-sikkim-and-north-bengal-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikkim: बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक, बिछेगा सड़कों का जाल, कामगारों का बढ़ाया हौसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sikkim: बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक, बिछेगा सड़कों का जाल, कामगारों का बढ़ाया हौसला
Tue, 12 Sep 2023 02:10 AM IST
गुलाम अहमद
एन. अर्जुन, सिक्किम/गुवाहाटी
एन. अर्जुन, सिक्किम/गुवाहाटी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:10 AM IST
सार
गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक सीमा सड़क (पूर्वी क्षेत्र) पीकेएच सिंह ने करीब पांच दिनों तक बीआरओ परियोजना स्वास्तिक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिक्किम में चल रहे बुनियादी ढांचे के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण और समीक्षा की।
विज्ञापन
BRO official
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में बहुत जल्द सड़कों का जाल बिछने वाला है। यह हिस्सा रणनीतिक रूप में बहुत महत्वपूर्ण है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के वरिष्ठ अधिकारियों ने सिक्किम का दौरा किया और कई मुद्दों पर विचार-विमर्श और समीक्षा की। बैठक में समस्याओं पर भी चर्चा की गई। सिक्किम के मुख्य सचिव बीवी पाठक ने आश्वासन दिया कि सभी मंजूरियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक सीमा सड़क (पूर्वी क्षेत्र) पीकेएच सिंह ने करीब पांच दिनों तक बीआरओ परियोजना स्वास्तिक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिक्किम में चल रहे बुनियादी ढांचे के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण और समीक्षा की।
विज्ञापन
उत्तर बंगाल और सिक्किम की अपनी यात्रा के दौरान, पीकेएच सिंह ने आठ सितंबर को सिक्किम के मुख्य सचिव वीबी पाठक के साथ बातचीत की। मुख्य सचिव ने ताशिलिंग सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की, जिसमें राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ त्रिशक्ति कोर के सेना प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का एजेंडा सड़क विकास योजना पर चर्चा करना और भूमि अधिग्रहण, वन और वन्यजीव मंजूरी में तेजी लाने के लिए बाधाओं को दूर करना था। बैठक के दौरान परियोजना स्वास्तिक के मुख्य अभियंता ने राज्य के सभी सचिवों/अपर सचिवों को विस्तृत प्रस्तुति दी। बीआरओ द्वारा उजागर किए गए मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को त्वरित मंजूरी सुनिश्चित करने के लिए कार्यालय प्रक्रियाओं में तेजी लाने का आह्वान किया, जिससे राज्य में सड़कों के शीघ्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके।
विज्ञापन
एडीजी बीआर (ई) पीकेएच सिंह ने परियोजना स्वास्तिक के मुख्य अभियंता के साथ नौ सितंबर को सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से भी बातचीत की और राज्य में चल रहे और भविष्य के बुनियादी ढांचे के कार्यों से अवगत कराया। साथ ही मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उद्घाटन की जाने वाली 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें सिक्किम, पश्चिम बंगाल में प्रोजेक्ट स्वास्तिक की एक सड़क, दो पुल और दो हवाई क्षेत्र शामिल हैं।
राज्यपाल ने बीआरओ के प्रयासों की सराहना की
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने बीआरओ के प्रयासों की सराहना की और इस वर्ष भारी और निरंतर मानसून के बावजूद राज्य में निरंतर कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए प्रोजेक्ट स्वास्तिक की सराहना की। राज्यपाल ने सेना की अलग-अलग चौकियों को जोड़ने के लिए सड़कों के निर्माण के लिए बीआरओ के प्रयासों की सराहना की, जिससे राष्ट्र की सुरक्षा में वृद्धि हुई। राज्यपाल को यह भी बताया गया कि बीआरओ द्वारा सिक्किम राज्य को अतिरिक्त संसाधन और धन आवंटित करके विशेष जोर दिया जा रहा है, जो पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे अधिक है। इससे निकट भविष्य में राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी आएगी।
पीकेएच सिंह ने स्थानीय मजदूरों से की बातचीत
अपनी यात्रा के दौरान, पीकेएच सिंह ने उत्तरी और पूर्वी सिक्किम और उत्तरी बंगाल में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित रणनीतिक महत्व की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गंगटोक से नाथुला तक चलने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग (एनएच 310) को सिक्किम में पहले 'जीरो फैटलिटी कॉरिडोर' में अपग्रेड करने के कार्यों की भी समीक्षा की। पीकेएच सिंह ने इन सड़कों पर काम कर रहे स्थानीय मजदूरों से भी बातचीत की और राज्य और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।