फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Self-reliance strengthens national security: President Murmu at Navy's operational demonstration

Navy Day: राष्ट्रपति बोलीं- स्वावलंबन से मजबूत होती है राष्ट्रीय सुरक्षा; केरल के तट पर नौसेना ने दिखाई ताकत

Wed, 03 Dec 2025 10:11 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 03 Dec 2025 10:11 PM IST
सार

Navy Day Celebrations: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तिरुवनंतपुरम के शंगुमुघम बीच पर आयोजित नौसेना के संचालनात्मक प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुईं। यह आयोजन नेवी डे के मौके पर किया गया। इस दौरान नौसेना के युद्धपोत, पनडुब्बी, समेत विमानों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Self-reliance strengthens national security: President Murmu at Navy's operational demonstration
द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति - फोटो : X @rashtrapatibhvn

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करती है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय नौसेना स्वदेशी तकनीक के विकास की दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत को 'विकसित भारत' बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


नौसेना ने समुद्र, हवा और सतह पर किया प्रदर्शन
इस मौके पर भारतीय नौसेना ने समुद्र, हवा और सतह, तीनों मोर्चों पर अपनी क्षमता का भव्य प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में 19 बड़े युद्धपोत, जिनमें स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत भी शामिल था, एक पनडुब्बी, चार फास्ट इंटरवेशन बोट्स और 32 विमान, लड़ाकू जेट, निगरानी विमान और हेलिकॉप्टर शामिल थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Supreme Court: महिला अधिकारियों को IAF में स्थायी कमीशन देने पर कोर्ट सख्त, कहा- इन योद्धाओं पर देश को गर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

Self-reliance strengthens national security: President Murmu at Navy's operational demonstration
केरल के तट पर नौसेना ने दिखाई ताकत - फोटो : X @rashtrapatibhvn
एमएच-60आर हेलिकॉप्टर ने दी राष्ट्रपति को सलामी
नौसेना ने इस दौरान अपने आधुनिक युद्धपोतों और अत्याधुनिक हथियारों की झलक जनता को दिखाई। इस प्रदर्शन में आईएनएस कोलकाता, आईएनएस इंफाल और आईएनएस उदयगिरी जैसी ताकतवर युद्धपोतों ने आकर्षण बढ़ाया। आईएनएस विक्रांत पर मौजूद मिग-29 विमान के उड़ान भरते ही जनता की तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। आसमान में एमएच-60आर हेलिकॉप्टर ने फ्लेयर्स छोड़कर राष्ट्रपति को सलामी दी, वहीं डॉर्नियर विमानों ने 'बॉम्ब बर्स्ट' फॉर्मेशन में उड़ान भरकर रोमांच बढ़ाया।

Self-reliance strengthens national security: President Murmu at Navy's operational demonstration
तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रपति मुर्मू - फोटो : X @rashtrapatibhvn
राष्ट्रपति मुर्मू ने की नौसेना की सराहना
इस कार्यक्रम के दौरान नौसेना के मार्कोस कमांडो ने समुद्र में एक जहाज पर समुद्री डकैती और बंधक बचाव अभियान का लाइव प्रदर्शन भी किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने नौसेना की सराहना करते हुए कहा, 'हम सभी को मिलकर समुद्र की रक्षा, जहाज निर्माण को बढ़ावा, नाविकों का सम्मान और भारत की प्राचीन समुद्री परंपरा को आगे बढ़ाना होगा।' उन्होंने भारतीय नौसेना के सदैव विजयी रहने की कामना भी की।

यह भी पढ़ें - Flight Disruptions: इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्द होने की घटनाओं पर DGCA सख्त; एयरलाइन से मांगा जवाब

Self-reliance strengthens national security: President Murmu at Navy's operational demonstration
तिरुवनंतपुरम के शंगुमुघम बीच में नौसेना का संचालनात्मक प्रदर्शन - फोटो : X @rashtrapatibhvn
इससे पहले राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने किया। उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर और आईएनएस कोलकाता से तोपों की सलामी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रदर्शन आम जनता के लिए नौसेना की क्षमता और तैयारी को नजदीक से देखने का एक बड़ा अवसर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed