{"_id":"5b9947c1867a557f2404836e","slug":"seeing-the-barrack-number-12-mallya-said-very-good","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरक नंबर 12 देख माल्या बोले- बहुत अच्छा, लंदन की कोर्ट ने मांगा था आर्थर रोड जेल का वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैरक नंबर 12 देख माल्या बोले- बहुत अच्छा, लंदन की कोर्ट ने मांगा था आर्थर रोड जेल का वीडियो
एजेंसी, लंदन
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
vijay malya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाए जाने के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल की जिस बैरक में रखा जाएगा, उस बैरक संख्या-12 का वीडियो बुधवार को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में जज के सामने पेश किया गया। इस दौरान मौजूद माल्या ने भी वीडियो देखा और उसके बाद व्यंग्यात्मक ढंग से टिप्पणी करते हुए इस वीडियो को बहुत अच्छा बताया।
बता दें कि जज एम्मा आर्बुथनॉट ने जुलाई में पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई को बैरक का वीडियो पेश करने के आदेश दिए थे। इसी बैरक में प्रत्यर्पण के बाद माल्या को भारत लाकर रखा जाएगा। माल्या ने बाद में मीडिया से कहा कि वे इस पर कोई कमेंट नहीं करेंगे।
सुनवाई के दौरान माल्या के वकीलों ने वेस्टमिंस्टर कोर्ट के सामने भारत सरकार की तरफ से रखे गए सबूतों को सरासर निराधार बताया। साथ ही आर्थर रोड जेल के वीडियो की भी आलोचना की। माल्या की वकील क्लेर मोंटगोमेरी ने कहा कि बैरक में ताजा पेंट किया गया है और वहां कृत्रिम तरीके से प्रकाश दिखाने की कोशिश की गई, जो वहां है ही नहीं।
विज्ञापन
माल्या की वकील ने मांग की कि कोर्ट एक स्वतंत्र जांच दल को जेल की बैरक का निरीक्षण करने भेजे, जो ये तय करे कि यह बैरक ब्रिटिश मानवाधिकार मानकों को पूरा करती है या नहीं। उन्होंने ये भी दावा किया कि वीडियो में दिखाई गई बैरक इससे पहले भारतीय अधिकारियों की तरफ से दिए गए फोटो से मेल नहीं खाती है। हालांकि जज आर्बुथनॉट ने स्पष्ट किया कि वे भारत में कैदखाने की स्थिति के बारे में कोई और जानकारी नहीं चाहती हैं।