Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security forces killed two terrorists in an encounter three injured including two jawans

Manipur Violence: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया, दो जवानों सहित तीन घायल

Sat, 29 Jul 2023 06:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 29 Jul 2023 06:15 AM IST
सार

सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-इसाक मुइवाह (एनएससीएन-आईएम) के सशस्त्र समूह ने गांव पर धावा बोला और तीन लोगों को अपहरण कर ले गए। आतंकियों को सुरक्षा बलों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Security forces killed two terrorists in an encounter three injured including two jawans
असम रायफल्स के जवान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर के नोनी जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में सेना के दो जवानों के साथ ही एक नागरिक भी घायल हुआ है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक आतंकियों ने तीन लोगों को अगवा भी किया है। घटना खोंगांग पुलिस थाना क्षेत्र के रेंगपांग की है।

विज्ञापन

सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-इसाक मुइवाह (एनएससीएन-आईएम) के सशस्त्र समूह ने गांव पर धावा बोला और तीन लोगों को अपहरण कर ले गए। आतंकियों को सुरक्षा बलों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आंतकी मारे गए। हालांकि इस बीच बचे हुए आतंकी ग्रामीणों को अगवा करने में सफल रहे। मुठभेड़ के दौरान दो सैनिक और एक ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें नुंगबा के प्राथमिक उपचार केंद्र भेजा गया, जहां से उन्हें इंफाल रेफर कर दिया गया है। अगवा किए गए लोगों को आतंकियों से मुक्त कराने के लिए सुरक्षा बलों ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

हथियार तस्करी में एनएससीएन-आईएम नेता गिरफ्तार
हिंसाग्रस्त मणिपुर में सशस्त्र समूहों को हथियार आपूर्ति करने के आरोप में एनएससीएन-आईएम के एक वरिष्ठ नेता को गिरफ्तार किया गया है। सेना ने बताया अपम उर्फ नगथिंगपम शिमराह भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद की तस्करी की कोशिश में दबोचा  गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज करने पहुंची पुलिस
मणिपुर पुलिस शुक्रवार को उन दो महिलाओं के बयान लेने पहुंची, जिनसे भीड़ ने 4 मई को निर्वस्त्र परेड कराई थी। पुलिस ने बताया कि महिलाओं के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पुलिस की महिला अधिकारियों और कर्मियों की एक अलग टीम बनाई गई है। शुक्रवार को टीम ने दोनों महिलाओं और उनके परिवारों से मुलाकात की और उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने मामले में अब तक एक किशोर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि एक-दो दिन के भीतर आयोग मणिपुर हिंसा में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों के मामलों पर एक रिपोर्ट सौंपने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed