फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security assistants in Rajya Sabha blames opposition MPs Elamaran Kareem Anil Desai Chhaya Verma Phulo Devi for misbehavior

राज्यसभा में हंगामा: 'सांसद ने पकड़ा गला तो घुटने लगा था दम...' सुरक्षा सहायकों ने सुनाई आपबीती

Thu, 12 Aug 2021 08:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 12 Aug 2021 08:48 PM IST
सार

सुरक्षा सहायकों ने अपने पत्र में सांसद एलामारन करीम, अनिल देसाई, छाया वर्मा और फूलो देवी नेतम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। केंद्र सरकार ने इस मामले में समिति बनाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Security assistants in Rajya Sabha blames opposition MPs Elamaran Kareem Anil Desai Chhaya Verma Phulo Devi for misbehavior
राज्यसभा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विपक्षी सांसदों का हंगामा तो संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से जारी है, लेकिन सत्र के समापन के पास आते-आते स्थिति गंभीर हो गई है। राज्यसभा में गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया और सुरक्षा घेरे को तोड़ने के लिए मार्शलों के साथ हाथापाई भी की। इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिला सांसद भी कम नहीं रहीं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा सहायकों ने राज्यसभा सचिवालय में संसद की सुरक्षा सेवा के निदेशक को पत्र लिख कर कुछ विपक्षी सांसदों पर अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा सहायक जीआर-1 राकेश नेगी ने राज्यसभा सचिवालय में संसद की सुरक्षा सेवा के निदेशक को लिखे पत्र में कहा है कि 11 अगस्त 2021 को मुझे राज्यसभा चैंबर के अंदर मार्शल ड्यूटी करने के बारे में जानकारी दी गई थी। सांसद एलामारन करीम और अनिल देसाई ने मार्शलों का सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की थी। उन्होंने आगे लिखा है कि इस दौरान करीम ने मुझे सुरक्षा घेरे से बाहर निकालने के लिए मेरा गला पकड़ लिया, जिसके चलते कुछ देर के लिए मेरा दम घुटा और सांस लेने में तकलीफ हुई। 
विज्ञापन

 

जीआर-2 में सुरक्षा सहायक अक्षिता भट्ट ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदर्शन कर रहे कुछ पुरुष सांसद मेरी ओर झपटे और सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की। जब मैंने इसका विरोध किया तो सांसद छाया वर्मा और फूलो देवी नेतम आगे आईं और सुरक्षा घेरा तोड़ने के लिए पुरुष सांसदों के आगे आने के लिए जगह बनाई। भट्ट ने सुरक्षा सेवा के निदेशक को लिखे अपने पत्र में आगे लिखा है कि दोनों महिला सांसदों ने पुरुष सांसदों की मदद करने के लिए मुझे शारीरिक रूप से और जबरन मेरी बांह पकड़कर घसीटा। 
 
बता दें कि एलामारन करीम कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) से सांसद हैं। वहीं, अनिल देसाई शिवसेना और छाया वर्मा व फूलन देवी नेतम कांग्रेस पार्टी से सांसद हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक बैठक भी की। इस बैठक में दोनों ने सदन में ऐसे व्यवहार पर आपत्ति जताई और कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। दोनों ने कहा कि ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed