राज्यसभा में हंगामा: 'सांसद ने पकड़ा गला तो घुटने लगा था दम...' सुरक्षा सहायकों ने सुनाई आपबीती
सुरक्षा सहायकों ने अपने पत्र में सांसद एलामारन करीम, अनिल देसाई, छाया वर्मा और फूलो देवी नेतम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। केंद्र सरकार ने इस मामले में समिति बनाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्षी सांसदों का हंगामा तो संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से जारी है, लेकिन सत्र के समापन के पास आते-आते स्थिति गंभीर हो गई है। राज्यसभा में गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया और सुरक्षा घेरे को तोड़ने के लिए मार्शलों के साथ हाथापाई भी की। इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिला सांसद भी कम नहीं रहीं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा सहायकों ने राज्यसभा सचिवालय में संसद की सुरक्षा सेवा के निदेशक को पत्र लिख कर कुछ विपक्षी सांसदों पर अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं।
सुरक्षा सहायक जीआर-1 राकेश नेगी ने राज्यसभा सचिवालय में संसद की सुरक्षा सेवा के निदेशक को लिखे पत्र में कहा है कि 11 अगस्त 2021 को मुझे राज्यसभा चैंबर के अंदर मार्शल ड्यूटी करने के बारे में जानकारी दी गई थी। सांसद एलामारन करीम और अनिल देसाई ने मार्शलों का सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की थी। उन्होंने आगे लिखा है कि इस दौरान करीम ने मुझे सुरक्षा घेरे से बाहर निकालने के लिए मेरा गला पकड़ लिया, जिसके चलते कुछ देर के लिए मेरा दम घुटा और सांस लेने में तकलीफ हुई।
During this, Elamaran Kareem caught hold of my neck in order to drag me out of the security cordon chain, which led to momentarily choking & suffocation: Rakesh Negi, Security Assistant, GR-I, writes to the Director (Security), Parliament Security Service, Rajya Sabha Secretariat
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 12, 2021
जीआर-2 में सुरक्षा सहायक अक्षिता भट्ट ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदर्शन कर रहे कुछ पुरुष सांसद मेरी ओर झपटे और सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की। जब मैंने इसका विरोध किया तो सांसद छाया वर्मा और फूलो देवी नेतम आगे आईं और सुरक्षा घेरा तोड़ने के लिए पुरुष सांसदों के आगे आने के लिए जगह बनाई। भट्ट ने सुरक्षा सेवा के निदेशक को लिखे अपने पत्र में आगे लिखा है कि दोनों महिला सांसदों ने पुरुष सांसदों की मदद करने के लिए मुझे शारीरिक रूप से और जबरन मेरी बांह पकड़कर घसीटा।
Both the female MPs physically & forcefully dragged me by pulling my arms in their attempt to help their male counterparts break the security cordon: Akshita Bhat, Security Asst, GR-II writes to the Director (Security), Parliament Security Service, Rajya Sabha Secretariat
— ANI (@ANI) August 12, 2021
बता दें कि एलामारन करीम कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) से सांसद हैं। वहीं, अनिल देसाई शिवसेना और छाया वर्मा व फूलन देवी नेतम कांग्रेस पार्टी से सांसद हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक बैठक भी की। इस बैठक में दोनों ने सदन में ऐसे व्यवहार पर आपत्ति जताई और कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। दोनों ने कहा कि ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।