फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Security agencies searching mad army

रामवृक्ष को लेकर बेहद खतरनाक खुलासा, पुलिस की नींद उड़ी

Fri, 01 Jul 2016 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 01 Jul 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
Security agencies searching mad army

रामवृक्ष के सुरक्षा कमांडर वीरेश यादव की ओर से किए गए खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। वीरेश ने पुलिस को बताया है कि कब्जाधारियों में से कुछ लोगों का गुट, जिसे रामवृक्ष ‘पागल सेना’ कहता था, इनमें से कुछ तो हमेशा हथगोले, बम लेकर घूमते थे।

विज्ञापन


कहा तो यहां तक जाता है कि कुछ ऐसे भी थे जो इन बमों की माला बनाकर गले में डाल लेते। ये लोग काफी हिंसक थे। अब पुलिस को इन लोगों के अन्य जगहों पर वारदात करने की आशंका है। ऐसे में प्रदेश भर में इन लोगों की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन


रामवृक्ष ने इस पागल सेना में उन 50 लोगों को शामिल किया था, जो उसके एक इशारे पर अपनी जान दे दें और किसी की जान ले लें। इनमें महिलाएं भी बताई जा रही हैं। इनमें बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश के जनपदों के भी लोग हैं। अगर वीरेश की मानें तो इन सभी को ट्रेनिंग दी जाती थी। चलते फिरते बम बन गए थे यह लोग। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इन लोगों को तलाशना पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होगा। क्योंकि वीरेश भी इनके बारे में कोई ऐसी अहम जानकारी नहीं दे सका है, जिससे इन्हें गिरफ्तार करने में मदद मिले। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि रामवृक्ष के बेटे की गिरफ्तारी से इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि वीरेश से जो भी जानकारियां मिली हैं उनके आधार पर जांच की जा रही है। जिन लोगों के नाम बताएं हैं उनसे पूछताछ की जाएगी।

आखिर कौन है मध्यप्रदेश की यह गुड़िया

Security agencies searching mad army
अभी तक पुलिस मान रही थी कि गुड़िया रामवृक्ष की बेटी है। क्योंकि रामवृक्ष के शव की मांग भी अधिवक्ता के माध्यम से उसने ही की थी। अब वीरेश ने बताया कि गुड़िया रामवृक्ष की मूंहबोली बेटी है। वह मध्यप्रदेश की रहने वाली है। अब पुलिस गुड़िया की तलाश में है। हो सकता है कि वह इस नेटवर्क से जुड़े कुछ और राज खोल दे। पुलिस अफसरों का कहना है कि वीरेश यादव को रिमांड पर लेकर अभी और पूछताछ की जाएगी।  

पुलिस का रिहर्सल देख तैयारियां कर रहा था रामवृक्ष भी
पुलिस जवाहर बाग को खाली कराने के लिए रिहर्सल कर रही थी। उसी के अनुसार रामवृक्ष भी मुकाबले की तैयारियां कर रहा था। जवाहर बाग में जो चौकियां बनाई गई थीं वहां लोगों की संख्या बढ़ा दी गई थी। गोला-बारूद जुटाया जा रहा था। असलहे इकट्ठे हो रहे थे। चंदन बोस ने असलहे इकट्ठे किए थे। जिन कब्जाधारियों के पास लाइसेंसी असलहे थे, वह भी अपने असलहे गृह जनपदों से ले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed