फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Section-144 imposed in mumbai : Mumbai policed imposed section 144 to prevent infection of coronavirus

Coronavirus: मुंबई में धारा 144 लागू, गणेश उत्सव पर प्रतिमा नहीं लगाएगा लाल बाग राजा मंडल

Wed, 01 Jul 2020 05:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 01 Jul 2020 05:41 PM IST
सार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 15 जुलाई तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है। वहीं, गणेश चतुर्थी के मौके पर आकर्षक गणेश प्रतिमा तैयार करने वाले लाल बाग राजा गणेश मंडल ने इस बार गणेश प्रतिमा के स्थान पर रक्त व प्लाज्मा दान शिविर लगाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Section-144 imposed in mumbai : Mumbai policed imposed section 144 to prevent infection of coronavirus
मुंबई पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 15 जुलाई तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को धारा 144 लागू करने का फैसला किया। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही या उनके जमा होने पर प्रतिबंध रहेगा। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गैर जरूरी काम के लिए लोगों की आवाजाही पर 15 जुलाई तक प्रतिबंध रहेगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर एक या एक से ज्यादा व्यक्तियों का जमावड़ा या आवाजाही पर रोक रहेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हालाकि, इस दौरान धार्मिक स्थलों को कुछ शर्तों के साथ छूट रहेगी। मुंबई पुलिस कमिश्नर प्रणय अशोक ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुंबई में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 77,658 हो गई है। यहां अब तक 4556 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य की बात करें तो महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 4878 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 74 हजार 761 हो गई है। इसके अलावा राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7855 हो गया है। 

लाल बाग राजा मंडल ने रद्द किया गणेश चतुर्थी उत्सव 

कोविड-19 महामारी को देखते हुए लाल बाग राजा गणेश मंडल ने इस साल गणेश चतुर्थी उत्सव रद्द करने का फैसला किया है। मुंबई में अपने पंडाल में गणपति की बेहद आकर्षक प्रतिमा तैयार करने वाले इस मंडल के सचिव सुधीर साल्वी ने बताया कि मंडल इस बार गणेश प्रतिमा नहीं लगाएगा। 



उन्होंने कहा कि इस साल मंडल रक्त और प्लाज्मा दान शिविर आयोजित करेगा। इसके साथ ही मंडल उन पुलिसकर्मियों को वित्तीय सहायता भी देगा जिनकी मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। बता दें कि मुख्यमंत्री ठाकरे ने इस साल गणेश उत्सव सादे तरीके से मनाने की अपील की थी। 

मुख्यमंत्री राहत कोष में मंडल देगा 25 लाख रुपये

बता दें कि गणेश चतुर्थी इस साल 22 अगस्त को है। लालबाग राजा मंडल अपने पंडाल में  गणपति की प्रतिमा 1934 से लगा रहा है। साल्वी ने कहा, ‘हमने इस साल प्रतिमा न लगाने का निर्णय लिया है। यह उत्सव हम रक्त और प्लाज्मा दान शिविर लगाकर मनाएंगे। हम मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये देने जा रहे हैं।’

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव बेहद लोकप्रिय त्योहार है। मुंबई समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं जहां 10 दिन तक हजारों श्रद्धालु आते हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ने पिछले महीने गणेश मंडलों से आग्रह किया था कि वह सामाजिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed