फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Secretary DK Singh said There is a need to create database of cooperative societies

डिजिटल मजबूती: सचिव ने कहा- सहकारी समितियों का बनेगा डाटाबेस, इससे राष्ट्रीय नीति बनाने में होगी सहूलियत, पढ़िए ये महत्पूर्ण खबरें

Fri, 24 Dec 2021 05:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 24 Dec 2021 05:52 AM IST
सार

नया डाटाबेस भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संगठन (एनसीयूआई) एकत्र करेगा और मंत्रालय की इसमें कोई दखल नहीं होगी।

विज्ञापन
Secretary DK Singh said There is a need to create database of cooperative societies
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहकारी समितियों में पारदर्शिता बढ़ाने और राष्ट्रीय नीति बनाने के लिए सरकार डाटाबेस तैयार करेगी। सहकारी सचिव डीके सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रसार के साथ सहकारी समितियों को भी मजबूत बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन


सचिव ने कहा, कई बार पूछा गया कि देशभर में कितनी सहकारी समितियां हैं और क्षेत्रवार उनकी संख्या कितनी है। वैसे तो हमारे पास कुछ आंकड़े हैं, लेकिन यह वैज्ञानिक रूप से पर्याप्त नहीं हैं। नया डाटाबेस भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संगठन (एनसीयूआई) एकत्र करेगा और मंत्रालय की इसमें कोई दखल नहीं होगी।
विज्ञापन


मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, अभी देशभर में 8.6 लाख समितियां हैं, जिसमें प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों की संख्या 63 हजार है। उन्होंने कहा कि लोगों को सहकारी मंत्रालय से काफी उम्मीदें हैं और आकंड़े इसे बेहतर बनाने में मददगार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट में टीडीएस की दो ही दरें बनाए सरकार : एसोचैम
उद्योग संगठन ने सरकार से मांग की है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में टीडीएस नियमों को और सरल बनाया जाए। एसोचैम ने कहा, अभी स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) को लेकर 40 से ज्यादा धाराएं हैं और अलग-अलग भुगतान पर इसकी दरें भी भिन्न हैं। इससे कानूनी विवाद बढ़ता है। लिहाजा सरकार को टीडीएस की महज दो दरें रखनी चाहिए। यह 0.1 से 1% तक हो सकती है। 

9,028 करोड़ का निवेश करेगी इंडियन ऑयल
गुजरात के मुद्रा से पानीपत तक नई पाइपलाइन के लिए इंडियन ऑयल 9,028 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि इस लाइन की क्षमता सालाना 1.75 करोड़ टन तेल पहुंचाने की होगी। कंपनी 60 हजार किलोलीटर क्षमता वाले 9 क्रूड टैंक बनाएगी। इससे पानीपत रिफाइनरी की क्षमता भी मौजूदा 1.5 करोड़ टन से 2.5 करोड़ टन हो जाएगी। 

सामाजिक उद्यमियों को मिलेगा 5 करोड़ पुरस्कार
अदाणी समूह ने सामाजिक उद्यम के लिए वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की है। समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, हम उन सामाजिक उद्यमियों के प्रति आभार जताते हैं, जो कम संसाधानों के बावजूद लोगों की मदद करते हैं। पुरस्कार के लिए चुने जाने वाले पांच उद्यमियों को पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 


जीआईएल को कारोबार अलग करने की अनुमति
जीएमआर इन्फ्रा लिमिटेड (जीआईएल) को एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने गैर एयरपोर्ट कारोबार को अलग करने की अनुमति दे दी है। कंपनी ने पॉवर इन्फ्रा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और पॉवर एवं शहरी इन्फ्रा कंपनियों को अलग करने के लिए याचिका लगाई थी। पीठ ने सुनवाई के बाद 22 दिसंबर को कंपनी की योजना को स्वीकृति दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed