फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second tourism working group meeting to be held in West Bengal from April 1-3

West Bengal Tourism: अप्रैल में होगी टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक, टॉय ट्रेन भी होगी आकर्षण का केंद्र

Thu, 23 Mar 2023 03:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 03:26 AM IST
सार

पर्यटन मंत्रालय के सचिव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, हरित पर्यटन, डिजिटलीकरण, कौशल, पर्यटन एमएसएमई, गंतव्य प्रबंधन समूह की पांच प्राथमिकताएं हैं। पहली बैठक में प्राथमिकताएं पेश की गई थी और सभी जी20 सदस्यों द्वारा इसका समर्थन किया गया था।

विज्ञापन
Second tourism working group meeting to be held in West Bengal from April 1-3
दार्जिलिंग की प्रसिद्ध टॉय ट्रेन - फोटो : iStock

विस्तार

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग में पर्यटन कार्य समूह की दूसरी बैठक एक से तीन अप्रैल तक होगी। इस दौरान पर्यटन पर विचार-विमर्श करने के लिए घरेलू उद्योग भागीदारों और राज्य सरकारों के लिए एक दिन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बुधवार को पर्यटन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, हरित पर्यटन, डिजिटलीकरण, कौशल, पर्यटन एमएसएमई, गंतव्य प्रबंधन समूह की पांच प्राथमिकताएं हैं। पहली बैठक में प्राथमिकताएं पेश की गई थी और सभी जी20 सदस्यों द्वारा इसका समर्थन किया गया था। उन्होंने कहा कि दूसरे पर्यटन कार्य समूह (टीडब्ल्यूजी) की बैठक के दौरान इनके गहन और व्यापक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। मंत्रालय विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्यटन पर एक साइड इवेंट की मेजबानी कर रहा है। कार्यक्रम में सात पूर्वोत्तर राज्य इस विषय पर प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने कहा, टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एटीओएआई) को पैनलिस्ट के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। एडवांटेज एडवेंचर टूरिज्म' में पर्यटन पर विचार-विमर्श करने के लिए घरेलू उद्योग भागीदारों और राज्य सरकारों के लिए एक दिन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टीडब्ल्यूजी की दूसरी बैठक के दौरान दार्जिलिंग के तकनीकी दौरे की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे भी होगा मुख्य आकर्षण का केंद्र
दूसरी बैठक में यूनेस्को विश्व विरासत स्थल, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा, जिसे टॉय ट्रेन की सवारी के रूप में भी जाना जाता है। सवारी भारत के सबसे ऊंचे रेलवे स्टेशन (2,258 मीटर की ऊंचाई) घूम से बतासिया लूप तक होगी। बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के ग्रीष्मकालीन आवास राजभवन का दौरा भी कराया जाएगा। 


प्रदर्शनी की जाएगी आयोजित 
मॉल रोड, दार्जिलिंग में पर्यटन के तहत भारत की जी20 अध्यक्षता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए 3 से 5 अप्रैल तक आम जनता के लिए एक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed