फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2024 NCP Second List released Candidates Names Full Details News in Hindi

Maharashtra: एनसीपी शरद गुट ने जारी की 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, अब तक 67 प्रत्याशी उतार चुकी पार्टी

Sat, 26 Oct 2024 04:44 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sat, 26 Oct 2024 04:44 PM IST
सार

Maharashtra Assembly Election NCP List: 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। एनसीपी से 24 अक्तूबर को पहली सूची जारी की थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम थे।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024 NCP Second List released Candidates Names Full Details News in Hindi
शरद पवार। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीपी शरद गुट ने दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। बीड से संदीप क्षीरसागर, नासिक पूर्व से गणेश गीते और पिंपरी से सुलक्षणा शीलवंत को टिकट दिया गया है। एनसीपी शरद के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि अब तक दो सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार अपने क्षेत्र से जीत हासिल करेंगे। 
विज्ञापन

 
हम किसी को कटने और बंटने नहीं देंगे
जयंत पाटिल ने कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे, इसमें कांटेंगे वाले शब्द का क्या मतलब है? महाराष्ट्र में न तो लोग बंटेंगे और कटेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि क्या काटना है? हम किसी को कटने और बंटने नहीं देंगे। महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे के मुद्दे पर जयंत पाटिल ने कहा कि अब कोई बैठक नहीं होनी है। सभी चर्चाएं फोन पर हो रहीं हैं। एमवीए में सीट बंटवारे को लेकर कोई फार्मूला तय नहीं है। केवल उम्मीदवारों की जीत की क्षमता को लेकर फैसले लिए गए हैं। कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी सभी 90-90 सीटों पर लड़ रही हैं। किसी की दो-तीन सीट ज्यादा और कम हो सकती हैं। हमारा प्रयास अपना बेहतर उम्मीदवार खड़ा करना है। बता दें कि एनसीपी से इससे पहले 24 अक्तूबर को पहली सूची जारी की थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है उम्मीदवारों की सूची
सीट उम्मीदवार 
एरंडोल सतीश अन्ना पाटिल
गंगापुर सतीश चव्हाण
शाहपुर पांडुरंग बरोरा
परांडा राहुल मोते
बीड संदीप क्षीरसागर
अरवी मयूरा काले
बगलान दीपिका चव्हाण
येवला माणिकराव शिंदे
सिन्नार उदय सांगले
डिंडोरी सुनीता चारोस्कर
नासिक पूर्व गणेश गीते
उल्हासनगर ओमी कलानी
जुन्नार सत्यशील शेरकर
पिंपरी सुलक्षणा शीलवंत
खड़कवासला सचिन दोडके
पार्वती अश्विनी ताई कदम
अकोले अमित भांगरे
अहिल्या नगर शहर अभिषेक कलमकर
मालशीरस उत्तमराव जानकर
फलटन दीपक चव्हाण
चांदगढ़ नंदिनी ताई भाबुलकर कुपेकर
इचलंकरजी मदन करांडे

थोराट की बेटी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भाजपा को घेरा
एनसीपी शरद के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट की बेटी के खिलाफ भाजपा के एक नेता की टिप्पणी को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली महायुति सरकार महिलाओं को सम्मान देने की बात करती है लेकिन भाषा का गलत इस्तेमाल करती है। उन्होंने दावा किया कि महायुति ने महाराष्ट्र की सभी बहनों का अपमान किया है। सत्तारूढ़ दल को इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने बेमौसम बारिश के कारण खेती को हुए नुकसान को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। किसानों की आत्महत्या को लेकर एकनाथ शिंदे सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव से ठीक पहले बिना सोचे-समझे कई फैसले लिए। सरकार ने किसानों के बारे में नहीं सोचा।


महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed