{"_id":"5b082b294f1c1bb06e8b48ce","slug":"sebi-notices-for-chanda-kochhar-in-videocon-loan-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICICI बैंक की CEO चंदा कोचर को वीडियोकॉन लोन मामले में सेबी का नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ICICI बैंक की CEO चंदा कोचर को वीडियोकॉन लोन मामले में सेबी का नोटिस
एजेंसी, मुंबई
Updated Fri, 25 May 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
Chanda Kochhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ और एमडी चंदा कोचर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस वीडियोकॉन समूह और न्यूपावर के साथ बैंक के लेनदेन के मामले में भेजा गया है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में देश के सबसे बड़े निजी बैंक ने बताया कि वह इस मामले में सेबी में उचित जवाब दाखिल करेगा।
बैंक ने बताया कि एमडी एवं सीईओ और बैंक को इस संबंध में सेबी से 24 मई को नोटिस मिला है। इसमें लिस्टिंग एग्रीमेंट और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस और डिसक्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेग्युलेशन, 2015 के कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने के मामले में जवाब मांगा गया है। इसमें बैंक व वीडियोकॉन समूह के बीच हुए लेनदेन, वीडियोकॉन समूह और न्यूपावर के बीच हुए कथित लेनदेन के बारे में जानकारी मांगी गई है। न्यूपावर में बैंक की एमडी एवं सीईओ के पति दीपक कोचर के आर्थिक हित जुड़े हुए हैं।
सीबीआई ने वर्ष 2012 में बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को दिए 3250 करोड़ रुपये के लोन और चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की संभावित भूमिका की जांच शुरू की है। आरोप है कि वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने आईसीआईसीआई समेत बैंकों के कंसोर्टियम से अपनी कंपनी को लोन मिलने के बाद न्यूपावर रिन्यूएबल्स में 64 करोड़ रुपये का निवेश किया।