माल्या को झटका, सेबी ने प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने से लगाई तीन और साल की रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या पर प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने से तीन और साल का प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड में गैरकानूनी फंड के डायवर्जन मामले में पांच साल के लिए सूचीबद्ध कंपनियों में डायरेक्टर पद रखने से भी रोक दिया है। इसके अलावा कंपनी के दो पूर्व अधिकारियों अशोक कूपर और पीए मुरली पर भी एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है। सेबी ने जनवरी 2017 के अपने अंतरिम आदेश में माल्या और कूपर, मुरली समेत यूनाइटेड स्पिरिट्स के छह पूर्व अधिकारियों पर प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने से रोक दिया था।
माल्या ने फोर्स इंडिया एफ-वन के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा
इस बीच माल्या ने फॉर्मूला वन मोटरस्पोर्ट कंपनी सहारा फोर्स इंडिया के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वह टीम प्रिंसिपल बने रहेंगे। माल्या ने यह कदम अपनी कानूनी टीम द्वारा संपत्ति को जब्त करने के ब्रिटिश हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर किए जाने के बाद उठाया है।
खबरों के मुताबिक, माल्या की जगह कंपनी में उनका बेटा सिद्धार्थ लेगा। माल्या ने ऑटोस्पोर्ट से बातचीत में कहा कि उन्हें अपने कानूनी मामलों को निपटाना है। इसलिए बेहतर यही होगा कि इससे कंपनी प्रभावित न हो। माल्या के खिलाफ ब्रिटेन में भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है।