फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seat sharing Brainstorming between AAP Congress final decision soon proposal 50 50 formula Punjab Chandigarh

सीट बंटवारा: आप-कांग्रेस में मंथन, अंतिम निर्णय जल्द, पंजाब-चंडीगढ़ में 50-50 के फॉर्मूले का प्रस्ताव

Tue, 09 Jan 2024 06:33 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 06:33 AM IST
सार

वासनिक ने कहा कि करीब ढाई घंटे के दौरान एक-एक सीट पर मंथन किया गया है। उन्होंने बताया कि दोबारा जल्द ही फिर 11 या 12 जनवरी को बैठक हो सकती है, जिसमें सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लग सकती है।

विज्ञापन
Seat sharing Brainstorming between AAP Congress final decision soon proposal 50 50 formula Punjab Chandigarh
आप-कांग्रेस में मंथन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सोमवार को एक अहम बैठक कर लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर गहन मंथन किया। कांग्रेस महासचिव और गठबंधन समिति के अध्यक्ष मुकुल वासनिक के घर पर हुई बैठक में सीट बंटवारे पर अभी कोई अंतिम फैसला भले ही न हो सका हो, लेकिन दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई।

विज्ञापन


बैठक मुख्यत: पंजाब की 13 और दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर बंटवारे को लेकर आयोजित की गई थी। आप ने दिल्ली में मजबूत दावेदारी के साथ पांच सीट पर चुनाव लड़ने की मंशा जताई, लेकिन कांग्रेस इस पर सहमत नहीं दिखी।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कांग्रेस को तीन और आप को चार सीटों पर बात बन सकती है। वहीं, पंजाब और चंडीगढ़ में आप ने 50-50 के फॉर्मूले का प्रस्ताव रखा। बैठक के बाद मुकुल वासनिक ने कहा, यह गठबंधन पर प्राथमिक बैठक थी। हम साथ मिलकर चुनावी मैदान में जाएंगे और भाजपा को हराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक सीट पर की चर्चा
वासनिक ने कहा कि करीब ढाई घंटे के दौरान एक-एक सीट पर मंथन किया गया है। उन्होंने बताया कि दोबारा जल्द ही फिर 11 या 12 जनवरी को बैठक हो सकती है, जिसमें सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लग सकती है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक सीट देने पर सहमति बन सकती है।


वहीं, आप नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली पर चुनाव लड़ सकती है। सूत्रों के अनुसार आप ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि पंजाब में वह बड़े भाई की भूमिका में है और इसे कांग्रेस को स्वीकार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed