{"_id":"5d691dc58ebc3e93db118d8e","slug":"seaplane-landed-at-mangaluru-international-airport-for-refueling","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंधन भरने के लिए मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा सीप्लेन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईंधन भरने के लिए मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा सीप्लेन
Fri, 30 Aug 2019 06:29 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 30 Aug 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कर्नाटक स्थित मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तब एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब सीप्लेन ईंधन भरने के लिए रनवे पर उतरा। हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि कोलंबो से अबू धाबी जा रहा निजी सीप्लेन गुरुवार को ईंधन भरने के लिए उतरा और विमान में केवल पायलट था। वह एक यात्री को कोलंबों में उतारकर वापसी की यात्रा पर था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले पायलट ने हवाई अड्डा प्रशासन से ईंधन भरने की अनुमति मांगी थी जो दे दी गई। उन्होंने कहा कि विदेशों में सीप्लेन सामान्य हैं। केरल सरकार ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीप्लेन के इस्तेमाल का प्रस्ताव किया है। कर्नाटक में भी इस तरह की विमान सेवा शुरू करने पर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन