मुंबई: पुलिस और विक्रेता के बीच हाथापाई, कंटेनमेंट एरिया में सब्जी बेच रही थी महिला
कोरोना वायपरस को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन को लागू किया हुआ है। एहतियातन उपाय करते हुए कंटेनमेंट और हॉटस्पॉट क्षेत्रों को पूरी तरह सील किया गया है। इसी बीच मुंबई के एक मानखुर्द का वीडियो सामने आया है। जिसमें सब्जी विक्रेता और पुलिस के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। महिला शुक्रवार को कंटेनमेंट क्षेत्र मानखुर्द में सब्जी बेचने की कोशिश कर रही थी। जिसकी पुलिस वालों ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
#WATCH Mumbai: A scuffle broke out between a hawker and police personnel yesterday after she was not allowed to sell vegetables in a containment area in Mankhurd. A case has been registered in the matter by police. (Source - Amateur video) #Maharashtra #CoronaLockdown pic.twitter.com/NGhaUypxIx
— ANI (@ANI) April 18, 2020विज्ञापन