{"_id":"5e18f8898ebc3e880a63a1df","slug":"scuffle-among-bjp-workers-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में भाजपाइयों के बीच चले जूते, जिला महासचिव के मुंह पर कालिख पोती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में भाजपाइयों के बीच चले जूते, जिला महासचिव के मुंह पर कालिख पोती
Sat, 11 Jan 2020 03:50 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jan 2020 03:50 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा में चल रही अंदरूनी खींचतान का नजारा शुक्रवार को भुसावल में दिखाई दिया, जहां पार्टी की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आपस में सिर-फुटव्वल हो गई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आपस में मारपीट के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने जलगांव जिला महासचिव सुनील नेवे के मुंह पर कालिख पोत दी।
विज्ञापन
इस दौरान दो वरिष्ठ नेता रावसाहेब दानवे और गिरीश महाजन भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं का एक वर्ग नेवे से नाराज था। उन्हें लग रहा था कि नेवे ने वफादार कार्यकर्ताओं को एकतरफ करते हुए दिनेश नेमादे को भुसावल इकाई का अध्यक्ष बना दिया है। नेवादे को नेवे गुट का समर्थक माना जाता है।
विज्ञापन