{"_id":"6324e525f2464b4dd138966b","slug":"sco-pm-modi-arrives-in-india-after-bilateral-multilateral-engagements-in-samarkand","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज, चार अहम कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज, चार अहम कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे
Sat, 17 Sep 2022 06:53 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 17 Sep 2022 06:53 AM IST
सार
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री स्वदेश लौटे हैं। प्रधानमंत्री के आने के साथ ही आज नामीबिया से आठ चीते भी भार पहुंचेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे। आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन भी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter/PMO India
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 72 वर्ष के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री चार अहम कार्यक्रमों में अपना संबोधन देंगे। सबसे पहले पीएम शनिवार को ही नामीबिया से 8 चीतों के भारत आने के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम तीन अहम कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे। शनिवार को ही भाजपा सेवा अभियान पखवाड़ा की शुरुआत करेगी। अपने जन्म दिन पर पीएम सबसे पहले 70 साल पहले विलुप्त घोषित कर दिए गए चीते को भारत लाए जाने के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नामीबिया से आठ चीते शनिवार को ही कुनो राष्ट्रीय उद्यान लाए जा रहे हैं। इन्हें खुद पीएम राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ेंगे। इस विषय पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम वन्यजीव और पर्यावरण की सुरक्षा पर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद पीएम मध्यप्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। फिर फिर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आईटीआई के छात्रों के पहले दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 40 लाख छात्र शामिल होंगे। इसी दिन शाम में पीएम नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी का भी शुभारंभ करते हुए अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
भाजपा का सेवा अभियान पखवाड़ा
भाजपा पीएम के जन्म दिन को 17 सितंबर से गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर तक मनाएगी। पार्टी ने इसे सेवा अभियान पखवाड़ा का नाम दिया है। इसके तहत सभी जिलों में अनेकता में एकता उत्सव मनाने के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया जाएगा।
इस अभियान के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण अभियान, दिव्यांग व्यक्तियों के बीच उपकरण वितरण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर खादी और स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस दौरान योजनाओं से लाभान्वितों से भी सीधा संवाद करेंगे।