फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scientists discovered exact number of cells in human body

अध्ययन: महिलाओं में 28 लाख करोड़ तो पुरुषों में 36 लाख करोड़ कोशिकाएं, वैज्ञानिकों को मिली अहम कामयाबी

Tue, 26 Sep 2023 05:54 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 26 Sep 2023 05:54 AM IST
सार

अध्ययन से पता चला है कि मानव शरीर में कुल दो लाख करोड़ लिम्फोसाइट्स (सफेद रक्त कोशिकाएं) होती हैं, जो पिछले अनुमान 50 हजार करोड़ से चार गुना अधिक हैं। यह एचआईवी या ल्यूकेमिया जैसी प्रतिरक्षा प्रणाली से संबंधित बीमारियों और उसके इलाज में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।

विज्ञापन
Scientists discovered exact number of cells in human body
cells in human body

विस्तार

वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में मौजूद कोशिकाओं की सटीक संख्या का पता लगाने में कामयाबी हासिल की है। नए अध्ययन से पता चला है कि एक पुरुष में औसतन 36 लाख करोड़ कोशिकाएं (सेल्स) होती हैं, जबकि महिलाओं में यह संख्या 28 लाख करोड़ होती है। वहीं, एक 10 वर्षीय बच्चे में इन कोिशकाओं की संख्या 17 करोड़ के आसपास होती है।

विज्ञापन


द प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (पनास) जर्नल में सितंबर में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार मैकगिल यूनिवर्सिटी, कनाडा के शोधकर्ताओं ने 60 अलग-अलग तरह के ऊतकों (टिश्यूस) में 400 से ज्यादा प्रकार की कोशिकाओं की संख्या और आकार की जांच की है। इनमें तंत्रिका कोशिकाएं और न्यूरॉन्स भी शामिल हैं। इस नए अध्ययन के नतीजे 1500 से ज्यादा शोधपत्रों के विश्लेषण पर आधारित हैं।
विज्ञापन


शरीर की मूल इकाई
कोशिकाएं शरीर की मूल इकाई हैं। सभी ऊतक व अंग असंख्य कोशिकाओं के बने होते हैं। ये आकार में भिन्न होती हैं, लेकिन बहुत छोटी होती हैं। यहां तक कि एक निषेचित अंडे जैसी। सबसे बड़ी कोशिका भी आकार में इतनी छोटी होती है कि उसे बगैर लेंस के सहारे सामान्य आंखों से नहीं देखा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख करोड़ से ज्यादा लिम्फोसाइट्स
शोध के अनुसार कोशिकाओं का आकार और संख्या शरीर के विकास और कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शरीर में कोशिकाओं के द्रव्यमान का वितरण मुख्य रूप से मांसपेशियों और वसा की कोशिकाओं द्वारा नियंत्रित होता है। अध्ययन से पता चला है कि मानव शरीर में कुल दो लाख करोड़ लिम्फोसाइट्स (सफेद रक्त कोशिकाएं) होती हैं, जो पिछले अनुमान 50 हजार करोड़ से चार गुना अधिक हैं। यह एचआईवी या ल्यूकेमिया जैसी प्रतिरक्षा प्रणाली से संबंधित बीमारियों और उसके इलाज में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। लिंफोसाइट सफेद रक्त कोशिकाओं को कहते हैं जो बीमारियों और रोगों से लड़ने वाली मुख्य इम्यून कोशिकाएं हैं।

हार्मोन और एंजाइम का करती हैं उत्पादन
कुछ कोशिकाएं विशेषकर ग्रंथि कोशिकाएं, अपनी प्राथमिक क्रिया के रूप में जटिल पदार्थों जैसे हार्मोन और एंजाइम का उत्पादन करती हैं। हार्मोन वे रासायनिक संदेशवाहक हैं, जो पूरे शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करते हैं और उनका समन्वयन करते हैं। उदाहरण के लिए इंसुलिन रक्त शर्करा स्तरों को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए अग्नाशय में मौजूद कुछ कोशिकाओं द्वारा उत्पादित एक हार्मोन है।


किसी पैटर्न विशेष की पुष्टि नहीं हो सकी
अध्ययन में इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि क्या पूरे मानव शरीर में कोशिकाओं के आकार का वितरण एक सामान्य पैटर्न का पालन करता है। जैसा की आमतौर पर एक ही प्रकार की कोशिकाओं में होता है। अथवा इसके वितरण का कोई अन्य पैटर्न भी होता है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। यह कैसे नियंत्रित होता है इसके बारे में भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed