फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scientists claimed regular supplementation of vitamin D can slow down biological ageing

शोध: विटामिन डी से धीमी पड़ सकती है उम्र बढ़ने की रफ्तार, धूप का पर्याप्त सेवन नहीं करने से लोगों में कमी आम

Mon, 16 Jun 2025 06:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 06:40 AM IST
सार

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि विटामिन डी की नियमित खुराक जैविक उम्र बढ़ने की गति को धीमा कर सकती है। विटामिन डी उन पोषक तत्वों में से एक है जो शरीर में कई महत्वपूर्ण काम करता है। शरीर में इसकी कमी का कई बार लोगों को एहसास भी नहीं होता। 

विज्ञापन
Scientists claimed regular supplementation of vitamin D can slow down biological ageing
विटामिन डी की पूर्ति - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उम्र बढ़ने को लेकर अक्सर यही समझा जाता है कि यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसे रोका नहीं जा सकता। हालांकि वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि विटामिन डी की नियमित खुराक जैविक उम्र बढ़ने की गति को धीमा कर सकती है। विटामिन डी उन पोषक तत्वों में से एक है जो शरीर में कई महत्वपूर्ण काम करता है। शरीर में इसकी कमी का कई बार लोगों को एहसास भी नहीं होता। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े वैज्ञानिकों का यह महत्वपूर्ण शोध  अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं का कहना है कि विटामिन डी शरीर की कोशिकाओं के भीतर उम्र बढ़ने से जुड़ी एक महत्वपूर्ण संरचना टेलोमेरेस की रक्षा करता है, जिससे व्यक्ति अधिक समय तक युवा और स्वस्थ बना रह सकता है। टेलोमेरेस गुणसूत्रों के सिरों पर मौजूद छोटे सुरक्षात्मक ढक्कन होते हैं, जो समय के साथ घिसने लगते हैं। इनकी लंबाई कम होना दिल की बीमारियों, कैंसर और अन्य गंभीर उम्र संबंधी रोगों का संकेत माना जाता है। इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने चार साल तक   1,000 से अधिक प्रतिभागियों का अध्ययन किया, जिनमें महिलाएं 55 वर्ष से ऊपर और पुरुष 50 वर्ष से ऊपर थे। अध्ययन के निष्कर्षों में पाया गया कि विटामिन डी लेने वाले समूह में टेलोमेरेस की लंबाई में गिरावट काफी कम थी। इससे यह अनुमान लगाया गया कि विटामिन डी ने कोशिकीय उम्र बढ़ने की दर करीब तीन वर्षों तक धीमा कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: दुनिया में 27.2 करोड़ बच्चे स्कूल जाने से वंचित, साल के अंत तक राष्ट्रीय लक्ष्यों से पिछड़ जाएंगे देश
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर में विटामिन डी की अहम भूमिका
विटामिन डी को आमतौर पर सनशाइन विटामिन कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर में तब बनता है जब सूरज की रोशनी त्वचा पर पड़ती है। यह शरीर के भीतर कई बेहद जरूरी कार्यों में भूमिका निभाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, क्योंकि यह कैल्शियम के अवशोषण को सुनिश्चित करता है।

ये भी पढ़ें: IAF: ब्रिटिश F-35B जेट की तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग; भारतीय वायु सेना ने कहा- इसकी पूरी जानकारी

वर्तमान जीवन शैली में शरीर को पर्याप्त धूप नहीं मिलती
शोधकर्ताओं का कहना है कि आज की जीवनशैली में अधिकांश लोग घर के अंदर ज्यादा समय बिताते हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त धूप नहीं मिलती और विटामिन डी की कमी आम होती जा रही है। ऐसे में विटामिन डी की पूर्ति के लिए वसायुक्त मछली, अंडे की जर्दी, फोर्टिफाइड दूध और अनाज जैसे खाद्य पदार्थ या डॉक्टर की सलाह से ली गई डी3 की कैप्सूल सहायक हो सकती है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed