{"_id":"5b81506742c792467641713c","slug":"scientist-g-satish-reddy-becomes-chairman-of-drdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक जी सतीश रेड्डी बने डीआरडीओ के चेयरमैन, दो वर्ष तक संभालेंगे जिम्मेगारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वैज्ञानिक जी सतीश रेड्डी बने डीआरडीओ के चेयरमैन, दो वर्ष तक संभालेंगे जिम्मेगारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Aug 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने माने वैज्ञानिक जी सतीश रेड्डी को शनिवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। रेड्डी रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, रेड्डी की नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा वह डीआरडीओ के सचिव भी होंगे। इस वर्ष मई में एस क्रिस्टोफर का कार्यकाल पूरा होने के बाद से डीआरडीओ चेयरमैन का पद तीन महीने से खाली था। अब तक रक्षा सचिव संजय मित्रा को इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन
पिछले साल मई में क्रिस्टोफर का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया था, जो इस वर्ष 28 मई को खत्म हुआ था। उन्हें 2015 में दो वर्ष के लिए डीआरडीओ चेयरमैन बनाया गया था।
विज्ञापन