{"_id":"601754eb280b7235f571a167","slug":"schools-reopen-today-in-10-states-including-himachal-pradesh-haryana-after-ten-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस महीनों से बंद रहे हिमाचल, हरियाणा समेत 10 राज्यों में आज से खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दस महीनों से बंद रहे हिमाचल, हरियाणा समेत 10 राज्यों में आज से खुलेंगे स्कूल
Mon, 01 Feb 2021 06:40 AM IST
Kuldeep Singh
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:40 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते दस महीनों से बंद स्कूलों को 10 राज्य एक फरवरी से चरणबद्ध तरीके से खोलने जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, मेघालय राज्यों में स्कूल खुलेंगे। इन राज्यों के स्कूल अलग-अलग कक्षाओं के आधार पर खोले जा रहे हैं। जबकि कई राज्यों ने फरवरी के दूसरे सप्ताह से कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
दस महीनों से बंद स्कूलों को राज्य चरणबद्ध तरीके से अभिभावकों की अनुमति से खोल रहे हैं
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अक्तूबर में ही स्कूल खोलने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ दिया था। शिक्षण संस्थान खोलने के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए थे। इसमें स्कूल आने वाले छात्रों के अभिभावकों से लिखित अनुमति लेनी अनिवार्य है। इसके अलावा सर्दी-जुकाम या बुखार वाले बच्चों और कंटेनमेंट एरिया वाले छात्रों को स्कूल आने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
इसके बाद कई राज्यों ने अक्तूबर-नवंबर में स्कूल खोले, लेकिन उपस्थिति महज एक से दो फीसदी तक रही। इसके चलते और कोरोना संक्रमण बढने के चलते राज्यों के शिक्षा विभाग ने दोबारा स्कूल बंद कर दिए। वहीं, कई राज्यों ने अभी भी वैक्सीन डोज लगने तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन