फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   School teacher has to Resigns after resentment over Facebook post on Pulwama attack

प. बंगाल : पुलवामा हमले को लेकर शिक्षक ने लिखा था आपत्तिजनक पोस्ट, देना पड़ा इस्तीफा

Tue, 19 Feb 2019 07:20 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 19 Feb 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
School teacher has to Resigns after resentment over Facebook post on Pulwama attack

पश्चिम बंगाल के एक प्रतिष्ठित स्कूल के शिक्षक ने फेसबुक पर अपने एक पोस्ट को लेकर भड़के गुस्से के बाद इस्तीफा दे दिया। इस पोस्ट में पुलवामा हमले में मारे गए सीआरपीएफ के कर्मियों को ‘शहीद’ बुलाने पर प्रश्न किया गया था।

विज्ञापन


इतिहास के शिक्षक 36 वर्षीय चित्रदीप सोम ने कहा कि स्कूल ने 15 फरवरी को लिखे पोस्ट के लिए उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर किया जिसमें उन्होंने जवानों को शहीद बताने के पीछे तर्क मांगा था क्योंकि वे तो बस अपनी ड्यूटी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर रखे गए उनके पक्ष पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कई ने उनपर सुरक्षा बलों का अपमान करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


सोम ने बताया कि कुछ लोगों ने स्कूल अधिकारियों के सामने उनकी शिकायत की और उनके घर पर भीड़ ने रविवार को हमला किया था जिससे मजबूरी में उन्हें अपने एक रिश्तेदार के घर जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सोमवार को स्कूल अधिकारियों ने उनसे तत्काल मिलने को कहा। उसके बाद मुझे इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया। शिक्षक अपने पक्ष पर अडिग हैं उनका तर्क है कि राय अभिव्यक्त करना गलत नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed