फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scheme of Centre UGC and AICTE Convocation ceremony and programs Alumni scientists will be the chief guests

योजना: दीक्षांत समारोह और कार्यक्रमों में पूर्व छात्र, वैज्ञानिक होंगे मुख्य अतिथि

Sat, 20 Nov 2021 06:16 AM IST
सीमा शर्मा सीमा शर्मा
Updated Sat, 20 Nov 2021 06:16 AM IST
सार

इस योजना से पूर्व और वर्तमान छात्रों में बेहतर संवाद स्थापित करने से लेकर पढ़ाई, रोजगार, शोध और संस्थान को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Scheme of Centre UGC and AICTE Convocation ceremony and programs Alumni scientists will be the chief guests
दीक्षांत समारोह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Twitter

विस्तार

आईआईटी, एनआईटी समेत उच्च शिक्षण संस्थानों के कार्यक्रमों में अब पूर्व छात्र, खेल जगत, इनोवेशन, समाज में बदलाव लाने वाले या वैज्ञानिक मुख्य अतिथि होंगे। ताकि छात्र ऐसी हस्तियों से प्रेरणा ले सकें।

विज्ञापन


इससे पूर्व और वर्तमान छात्रों में बेहतर संवाद स्थापित करने से लेकर पढ़ाई, रोजगार, शोध और संस्थान को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अभी तक मंत्री या ऐसे ही बड़े नाम ही कार्यक्रम में शिरकत करते थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने यह योजना तैयार की।
विज्ञापन


इसमें देश के प्रीमियम संस्थानों समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के दीक्षांत समारोह और अन्य कार्यक्रमों में पूर्व छात्रों समेत ऐसी दिग्गज हस्तियों को शामिल करवाना था। इसे लेकर यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र भी लिखा था। इसमें पूर्व छात्रों की भागीदारी बढ़ाने का भी निर्देश था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली और मद्रास ने की शुरुआत
आईआईटी दिल्ली ने पिछले दिनों अपना 52वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इसमें संस्थान ने 40 साल पूर्व की छात्रा और प्रतिष्ठित संस्थान फैबल की सीईओ पद्मश्री वारियर को बुलाया था। इसमें पूर्व छात्रा ने छात्रों को आगे बढ़ने से लेकर सफलता के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए थे।

आईआईटी मद्रास आज (20 नवंबर) अपना 58वां दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। इसमें संस्थान ने खेल जगत से जुड़ी ओलंपिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक व कांस्य पदक जीतने वाली पीवी सिंधु को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल किया है। आईआईटी तिरुपति ने पिछले दिनों अपना दूसरा व तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इसमें आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र, सेंट गोबेन के एशिया पैसिफिक एंड इंडिया रीजन के सीईओ बी संथानम को बुलाया गया था। आईआईटी इंदौर ने नौ नवंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में  पूर्व आईआईटीयन व केंद्र सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर प्रो. केवी राघवन को शामिल किया था।


योजना से लाभ
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, छात्र ऐसी हस्तियों को अपने जीवन में रोल मॉडल बना सकते हैं। अधिकतर पूर्व छात्र शीर्ष पदों पर हैं। ऐसे में वे कैंपस प्लेसमेंट, स्टार्टअप, इनोवेशन, रिसर्च से लेकर एंडोमेंट फंड आदि के माध्यम से स्कॉलरशिप व पढ़ाई में मदद करेंगे। आईआईटी ने एंडोमेंट फंड को लेकर बाकायदा योजना शुरू कर रखी है। इसमें आईआईटी पूर्व छात्रों की मदद से वित्तीय सहायता भी जुटा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed