फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC Justice Jasti Chelameswar said he wants the judiciary to be strong

जज विवाद: छुट्टी पर गए जस्टिस चेलमेश्वर बोले- 'कहीं ज्यादा बड़ी है समस्या, जल्द हो समाधान'

Thu, 18 Jan 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Jan 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
SC Justice Jasti Chelameswar said he wants the judiciary to be strong
SC Justice Jasti Chelameswar
सुप्रीम कोर्ट में दूसरे नंबर के वरिष्ठतम जज जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा कि वह चाहते हैं कि न्यायपालिका मजबूत होनी चाहिए ताकि देश की सेवा की जा सके। उन्होंने इकॉनमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, "मामले को सुझलाने का काम किया जा रहा है।" उन्होंने कहा, "समस्याएं कहीं ज्यादा बड़ी हैं। हम उन्हीं का समाधान चाहते हैं। यही वजह थी कि हम सभी परंपराओं को तोड़कर प्रेस के सामने आए।" बता दें कि जस्टिस चेलमेश्वर समेत सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने पिछले हफ्ते चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और उच्चतम न्यायालय के कामकाज को लेकर सवाल खड़े किए थे। 
विज्ञापन


बीते शुक्रवार हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पेशल सीबीआई जज लोया की मौत की जांच की मांग करने वाली याचिका एक खास बेंच को सौंपने का मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद उस बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस अरुण मिश्रा ने इस केस से खुद को अलग कर लिया था। अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को एक अन्य बेंच करेगी। जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा कि इस समस्या का जल्द ही हल ढूंढना होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने चारों नाराज जजों से मुलाकात की थी और बुधवार को भी उनकी मुलाकात होने की बात कही जा रही थी, लेकिन जस्टिस चेलामेश्वर के छुट्टी पर होने के चलते यह मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed