फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC directs states, UTs to provide complete information on open prisons

SC: 'चार हफ्तों के भीतर खुली जेलों की जानकारी दें', सुप्रीम कोर्ट का राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश

Mon, 26 Aug 2024 05:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Aug 2024 05:18 PM IST
सार

SC: खुली जेलों के कामकाम की जानकारी को लेकर शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि वे सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जिन्होंने अभी तक अपनी  प्रतिक्रिया नहीं दी है। वे आज से चार हफ्तों के भीतर पूरी प्रतिक्रिया (प्रश्नावली में) दाखिल करें।

विज्ञापन
SC directs states, UTs to provide complete information on open prisons
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को आदेश दिया है कि वे चार हफ्तों के भीतर खुली जेलों के कामकाम के संबंध में पूरी जानकारी प्रदान करें। खुली या अर्ध-खुली जेलों में दोषियों को दोपहर में जेल के बाहर काम करने की अनुमति होती है, ताकि वे आजीविका कमा सकें और शाम को लौट सकें। यह व्यवस्था दोषियों को समाज के साथ घुलने-मिलने और सामान्य जीवन जीने में मदद करने के मकसद से की गई थी। 

विज्ञापन


वरिष्ठ वकील के. परमेश्वर ने जस्टिस बी.आर.गवई और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की पीठ को बताया कि इस मुद्दे पर कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अभी तक अपनी प्रतिक्रियाएं नहीं दी हैं। परमेश्वर जेलों में भीड़ से जुड़े एक मामले में कोर्ट की मदद कर रहे हैं। पीठ ने कहा कि प्रश्नावली के बावजूद दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब जैसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने अभी तक खुली जेलों की स्थिति और संचालन के संबंध में चार्ट में जानकारी नहीं दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने 20 अगस्त के आदेश में कहा, इसलिए, हम निर्देश देते हैं कि वे सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जिन्होंने अभी तक अपनी  प्रतिक्रिया नहीं दी है, वे आज से चार हफ्तों के भीतर पूरी प्रतिक्रिया (प्रश्नावली में) दाखिल करें। अदालत ने यह भी कहा कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पूरी जानकारी नहीं दी है, वे भी चार हफ्तों के भीतर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें। पीठ ने यह भी कहा कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पूरी जानकारी नहीं दी है, वे भी चार हफ्तों के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करें।

अदालत ने कहा, हम यह स्पष्ट करते हैं कि अगर कोई भी राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश इस अदालत के आदेशों के अनुसार प्रतिक्रिया नहीं देते हैं, तो हमें संबंधित राज्यों या केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिव को यहां हाजिर होने का निर्देश देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। पीठ ने मामले की सुनवाई को चार हफ्ते बाद तक के लिए स्थगित कर दिया। शीर्ष अदालत ने यह भी गौर किया कि 15 जुलाई को उसने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को खुली जेलों के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया पेश करने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed