फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC crisis is now 'all right', all four judges returned, CJI talks on tea

SC संकट पर 'अब सब ठीक', वापस काम पर लौटे चारों जज तो CJI ने की चाय पर चर्चा

Mon, 15 Jan 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jan 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
SC crisis is now 'all right', all four judges returned, CJI talks on tea
CJI Dipak Mishra, File

लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले सुप्रीम कोर्ट के चारों जज वापस अपने काम पर लौट आए हैं। सुप्रीम कोर्ट जजों के बीच पनपा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की जजों से मुलाकात के बाद आज अटॉर्नी जनरल ने भी विवाद खत्म होने का दावा किया है। वहीं काम पर वापस लौटे चारों जज समेत बाकियों के साथ चीफ जस्टिस ने चाय पर चर्चा की। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने रविवार को ही सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के  प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया था कि जल्द सब कुछ ठीक हो जाएगा। ऐसे में अब अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने कहा है कि जजों के बीच जो विवाद था, वो खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि पूरा मामला सुलझ गया है और अब सबकुछ ठीक है।

विज्ञापन


कल 50 मिनट की मुलाकात के बाद चीफ जस्टिस के आवास, 5 कृष्ण मेनन मार्ग के बाहर बीसीआई के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने कहा था कि जस्टिस मिश्रा से सौहार्दपूर्ण माहौल में मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा है सब कुछ ठीक कर लिया जाएगा। इससे पहले, बीसीआई के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चीफ जस्टिस के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंकने वाले चार जजों में तीन जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस एमबी लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ से भी मुलाकात की थी। तीनों जजों ने भी उन्हें संकट हल हो जाने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन


जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ, ये चारों वही जज हैं जिन्होंने शुक्रवार को मीडिया के सामने आकर देश की सर्वोच्च अदालत की अनियमितताओं को उजागर किया था और चीफ जस्टिस की निष्ठा पर सवाल खड़े किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आखिर कैसे सुलझा विवाद?

SC crisis is now 'all right', all four judges returned, CJI talks on tea
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : self
आखिर कैसे सुलझा विवाद?

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह ने भी चीफ जस्टिस मिश्रा से मुलाकात की थी। उन्होंने शीर्ष न्यायपालिका के मौजूदा संकट को लेकर उन्हें एक प्रस्ताव सौंपा। जस्टिस मिश्रा से 15 मिनट की मुलाकात के बाद वरिष्ठ वकील ने कहा, चीफ जस्टिस ने एससीबीए के प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने ये भी भरोसा दिया कि सुप्रीम कोर्ट का माहौल जल्द से जल्द सौहार्दपूर्ण हो जाएगा। 

सर्वोच्च अदालत के संकट पर एससीबीए ने शनिवार को एक आपात बैठक बुलाई थी। इसमें एक प्रस्ताव पारित कर चार वरिष्ठ जजों के चीफ जस्टिस से मतभेदों को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही ये भी कहा गया था कि इस मसले पर शीर्ष अदालत की पूर्ण कोर्ट को तत्काल देखना चाहिए। एससीबीए की एक्जीक्यूटिव कमेटी ने प्रस्ताव पास किया कि लंबित पीआईएल समेत सभी जनहित याचिकाओं के मामलों को या तो चीफ जस्टिस को खुद सुनना चाहिए या फिर उन्हें सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में शामिल चार वरिष्ठ जजों को निर्णय के लिए सौंप देना चाहिए। 

उन्होंने उम्मीद जताई की सुप्रीम कोर्ट के सभी वरिष्ठ जज उनके प्रस्ताव पर विचार करेंगे। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के दो जज नई दिल्ली में जस्टिस चेलमेश्वर से मिले। सुप्रीम कोर्ट के दो जजों जस्टिस एसए बोबडे और जस्टिस एल नागेश्वर राव ने रविवार को जस्टिस जे. चेलमेश्वर से उनके घर पर मुलाकात की थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट के बाकी 21 जजों ने भी उधर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed