फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC asks Guj to reply on pleas to defreeze a/c of Teesta,others

तीस्ता सीतलवाड़ की याचिका पर गुजरात सरकार को नोटिस

Thu, 18 Aug 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Thu, 18 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
SC asks Guj to reply on pleas to defreeze a/c of Teesta,others
सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ - फोटो : Getty Images
सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़, उनके पति और दो गैर सरकारी संगठनों द्वारा उनके बैंक खातों पर पाबंदी(फ्रिज) लगाए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है। अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने उनके खातों पर पाबंदी लगा रखी है। 
विज्ञापन


न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। राज्य सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिटिसटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि दो हफ्ते में इस संबंध में जवाब दाखिल कर दिया जाएगा। जिसकेबाद अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 21 सितंबर मुकर्रर की है। 
विज्ञापन


तीस्ता, उनके पति और दो गैर सरकारी संगठनों (सबरंग ट्रस्ट और जस्टिस एंड पीस) ने गुजरात हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें उनके निजी बैंक खातों पर लगी पाबंदी को हटाने(डिफ्रिज) से इनकार कर दिया गया था। मालूम हो कि एनजीओ के फंड के दुरूपयोग की जांच शुरू करते हुए अपराध शाखा ने इन सभी के बैंक खातों को फ्रिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed