{"_id":"5f895425231b1047645a9af0","slug":"sc-appoint-retired-justice-madan-lokur-to-prevent-stubble-burning-in-punjab-haryana-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-हरियाणा और यूपी में पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस लोकुर की अगुवाई में बनाई समिति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंजाब-हरियाणा और यूपी में पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस लोकुर की अगुवाई में बनाई समिति
Fri, 16 Oct 2020 02:46 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 16 Oct 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
पराली जलाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त है (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतम न्यायालय ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के राज्यों में पराली जलाए जाने को रोकने के लिए एक व्यक्ति वाली निगरानी समिति के तौर पर पूर्व न्यायाधीश मदन बी लोकुर की नियुक्ति की है। बता दें कि न्यायाधीश लोकुर शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं।
विज्ञापन
Supreme Court appoints Justice (retd) Madan B Lokur, a former judge of the top court, to act as the one-man monitoring committee to prevent stubble burning in states of Punjab, Haryana and Uttar Pradesh pic.twitter.com/y3SnZsyI73
— ANI (@ANI) October 16, 2020विज्ञापन
सुनवाई के दौरान न्यायालय ने हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को उन खेतों की निगरानी में लोकुर समिति की मदद करने का निर्देश दिया जिनमें पराली जलाई जाती है। अदालत ने निर्देश दिया कि पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने में पैनल की मदद करने के लिए एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना और भारत स्काउट्स की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
लोकुर समिति पराली जलाए जाने की घटनाओं से संबंधित अपनी रिपोर्ट हर पखवाड़े शीर्ष अदालत को सौंपेगी। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से अदालत में पेश हुए सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) लोकुर की अगुवाई में एक सदस्यीय समिति बनाने का विरोध किया।
गौरतलब है कि दिल्ली के पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में किसानों द्वारा पराली जलाए जाने से राजधानी की हवा में प्रदूषण बढ़ जाता है। शुक्रवार को राजधानी में हवा चलने से प्रदूषक तत्वों में छितराव होने से वायु प्रदूषण के स्तर में थोड़ी सी गिरावट आई है।
शहर में सुबह दस बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 251 दर्ज किया गया। गुरुवार को औसत एक्यूआई 315 रहा जो 12 फरवरी के बाद से सबसे खराब रहा। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि वायु की गति में सुधार होने के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है। अमेरिकी उपग्रह एजेंसी, नासा की उपग्रह से ली गई तस्वीरों में पंजाब के अमृतसर, पटियाला, तरनतारन और फिरोजपुर के पास और हरियाणा के अंबाला और राजपुरा में खेतों में आग लगी दिखाई दे रही है।