{"_id":"674df167f66da9c9d902c2e2","slug":"savarkar-defamation-case-rahul-gandhi-has-failed-to-appear-before-the-court-hearing-adjourned-till-10-jan-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावरकर अपमानजनक टिप्पणी मामला: तीसरी बार कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए राहुल गांधी, 10 जनवरी को अगली सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सावरकर अपमानजनक टिप्पणी मामला: तीसरी बार कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए राहुल गांधी, 10 जनवरी को अगली सुनवाई
Mon, 02 Dec 2024 11:12 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:12 PM IST
सार
Savarkar Defamation Case: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज (सोमवार) भी वीर सावरकर मानहानि मामले में पुणे कोर्ट में नहीं पेश हुए हैं। मामले में अधिवक्ता संग्राम कोल्हटकर ने कहा, यह लगातार तीसरी तारीख है, अगर राहुल गांधी अगली तारीख पर नहीं पेश होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
संसद के शीतकालीन सत्र का हवाला देकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीसरी बार भी पुणे कोर्ट में नहीं पेश हुए हैं। दरअसल वीर सावरकर के परिजनों ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है, इस मामले में उन्हें आज पुणे कोर्ट में पेश होना था। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी को 10 जनवरी को अगली तारीख पेश होने का निर्देश दिया गया है।
10 जनवरी को न पेश होने पर होगी कार्रवाई- कोल्हटकर
सावरकर मानहानि मामले पर अधिवक्ता संग्राम कोल्हटकर ने कहा, 'यह लगातार तीसरी तारीख है। आज की तारीख से पहले कोर्ट ने राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था, आज भी राहुल गांधी कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनकी ओर से उनके वकील पेश हुए और उन्होंने अपना 'वकालतनामा' दाखिल कर छूट की प्रार्थना की। राहुल गांधी की स्थिति को देखते हुए कोर्ट ने उन्हें अस्थायी तौर पर छूट दी है। अगर वे अगली तारीख यानी 10 जनवरी को पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सावरकर के पोते सात्यकि सावरकर ने क्या कहा
वहीं इस मामले पर विनायक दामोदर सावरकर के पोते सात्यकि सावरकर ने कहा, 18 नवंबर को कोर्ट ने राहुल गांधी को आज की सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था, लेकिन संसद के शीतकालीन सत्र के कारण वे कोर्ट में पेश नहीं हो सके। मार्च 2023 में राहुल गांधी ने सावरकर को बदनाम करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, 'विनायक सावरकर पर ऐसी बातें कहने का आरोप लगाया गया है जो उनके जीवन में कभी नहीं हुईं, हमने इस मानहानि को बहुत गंभीरता से लिया है और सावरकर के सभी अनुयायी हमारे साथ हैं।'
राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर शिकायत
बता दें कि वीर सावरकर के पोते सात्यकि सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि, जिसमें दावा किया गया था कि राहुल गांधी ने मार्च 2023 में लंदन में अपने भाषण में यह आरोप लगाया था कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा था कि उन्होंने और उनके कुछ साथियों ने एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और सावरकर ने इसे लेकर खुशी महसूस की थी। सात्यकि सावरकर के अनुसार, यह बात सावरकर की किताब में नहीं है और यह गलत आरोप है।

#WATCH | Pune, Maharashtra: On Savarkar defamation case, Advocate Sangram Kolhatkar says, "This is the third successive date. Before today's date, the court had issued a summons to Rahul Gandhi to appear before the court... Today also, Rahul Gandhi has failed to appear before the… pic.twitter.com/2MMra1sG0a
— ANI (@ANI) December 2, 2024
विज्ञापन
सावरकर के पोते सात्यकि सावरकर ने क्या कहा
वहीं इस मामले पर विनायक दामोदर सावरकर के पोते सात्यकि सावरकर ने कहा, 18 नवंबर को कोर्ट ने राहुल गांधी को आज की सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था, लेकिन संसद के शीतकालीन सत्र के कारण वे कोर्ट में पेश नहीं हो सके। मार्च 2023 में राहुल गांधी ने सावरकर को बदनाम करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, 'विनायक सावरकर पर ऐसी बातें कहने का आरोप लगाया गया है जो उनके जीवन में कभी नहीं हुईं, हमने इस मानहानि को बहुत गंभीरता से लिया है और सावरकर के सभी अनुयायी हमारे साथ हैं।'
#WATCH | Pune, Maharashtra: On Savarkar defamation case, Satyaki Savarkar, grand-nephew of Vinayak Damodar Savarkar, says, "On November 18th, the court issued a summons to Rahul Gandhi to be present in court for today's hearing, but due to the winter session of the Parliament, he… https://t.co/QY8At4Giqq pic.twitter.com/ZyoGrkcI4J