{"_id":"64fbe198f5f6425c900ce787","slug":"saudi-arabia-crown-prince-mohammed-bin-salman-g20-summit-bilateral-meeting-pm-modi-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saudi Arabia: जी20 में शामिल होने के बाद भारत में ही रहेंगे सऊदी क्राउन प्रिंस, पीएम मोदी से करेंगे बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Saudi Arabia: जी20 में शामिल होने के बाद भारत में ही रहेंगे सऊदी क्राउन प्रिंस, पीएम मोदी से करेंगे बैठक
Sat, 09 Sep 2023 08:38 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 09 Sep 2023 08:38 AM IST
सार
सऊदी के प्रिंस और प्रधानमंत्री 11 सितंबर को भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Mohammed Bin Salman
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज आज से होने वाला है। इसमें भाग लेने वाले विश्व स्तरीय नेताओं का आगमन भी हो चुका है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलाजीज अल साउद भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं। वह 09 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद भी भारत में ही रुकेंगे। दरअसल, जी20 शिखर सम्मेलन के बाद सऊदी के क्राउन प्रिंस 11 सितंबर से भारत का राजकीय दौरा करेंगे।
भारत का राजकीय दौरा करेंगे सऊदी क्राउन प्रिंस
विदेश मंत्रालय से जारी एक नोटिस में इस बात की जानकारी दी गई है। नोटिस में बताया गया है कि सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान नौ और 10 को जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद भारत का राजकीय दौरा करेंगे। इससे पहले साल 2019 में फरवरी में सऊदी के क्राउन प्रिंस ने भारत दौरा किया था और यह उनके लिए दूसरा भारतीय दौरा है। उनकी इस यात्रा में कई मंत्री और उच्च स्तरीय अधिकारी भी शामिल होंगे।
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी के प्रिंस और प्रधानमंत्री 11 सितंबर को भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे। दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली नेताओं की बैठक की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक, सुरक्षा, सांस्कृतिक, सामाजिक, निवेश सहयोग और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
भारत और सऊदी अरब के बीच बहुत ही गहरा संबंध है। दोनों देशों के बीच साल 2022-23 में व्यापार अपने उच्चतम स्तर 52.75 बिलियन में पहुंचा है। जहां भारत सऊदी अरब का दूसरा तो वहीं सऊदी अरब भारत के लिए चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक पार्टनर के रूप में जाना जाता है। ऊर्जा के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध हैं। सऊदी अरब में लगभग 2.4 मिलियन भारतीय रहते हैं और सऊदी हर साल 175,000 भारतीयों के लिए हज यात्रा का आयोजन करता है।