{"_id":"6268796d10933e79bb6bd257","slug":"saturn-mars-venus-and-jupiter-will-align-in-a-parade-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्लभ संयोग: एक कतार में होंगे चार ग्रह, नग्न आंखों से देख सकेंगे आकाशीय परेड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुर्लभ संयोग: एक कतार में होंगे चार ग्रह, नग्न आंखों से देख सकेंगे आकाशीय परेड
Wed, 27 Apr 2022 04:29 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 27 Apr 2022 04:29 AM IST
सार
अंतरिक्ष में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इसमें ये सभी ग्रह सीधी रेखा में दिखाई देंगे। इनमें सबसे नीचे बृहस्पति ग्रह होगा, इसके बाद शुक्र ग्रह, फिर मगंल और फिर शनि होंगे।
विज्ञापन
शनि, मगंल, शुक्र और बृहस्पति सीधी रेखा में दिखाई देंगे...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस हफ्ते आसमान में एक बेहद दुर्लभ संयोजन देखने को मिलेगा। शनि, मगंल, शुक्र और बृहस्पति सीधी रेखा में दिखाई देने वाले हैं।
विज्ञापन
खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक ग्रहों के एक क्रम में आने के बाद अंतरिक्ष में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इसमें ये सभी ग्रह सीधी रेखा में दिखाई देंगे। इनमें सबसे नीचे बृहस्पति ग्रह होगा, इसके बाद शुक्र ग्रह, फिर मगंल और फिर शनि होंगे। आकाशीय परेड का मतलब है ग्रहों का एक सीध में आना।
विज्ञापन
ग्रहों की परेड पर नजर रखने वाले पठानी सामंता तारामंडल के उप निदेशक डॉ एस पटनायक ने जानकारी दी कि इस हफ्ते आकाशीय परेड में शनि, मंगल, शुक्र और बृहस्पति एक कतार में रहेंगे। इससे पहले यह दुर्लभ संयोजन 947 ईस्वी में हुआ था। इसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सूर्योदय से एक घंटे पहले यह ग्रह एक सीध में पूर्व दिशा की ओर आकाश में दिखाई देंगे। इससे पहले, दिसंबर 2021 में, इसी तरह की ग्रह परेड हुई थी जब पांच ग्रह एक कतार में आ गए थे।
आप कैसे देख सकते हैं नजारा
बता दें इन ग्रहों को पूरा देखना चाहते हैं तो ऐसी जगह जाएं जहां प्रकाश प्रदूषण न हो। ट्रैफिक लाइट, वाहनों की रोशनी और इमारतों में रोशनी के कारण वातावरण में बिखरी अत्याधिक रोशनी प्रकाश प्रदूषण है। स्टारगेजिंग के लिए सबसे अच्छी जगह किसी पहाड़ी की चोटी जैसी एकांत जगह है जहां कम रोशनी होती है।