शशिकला से दूर की गई लेडी सीरियल किलर 'साइनाइड' मल्लिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा काट रहीं शशिकला को जिस जेल में बंद किया गया है वहां खुंखार अपराधियों को रखा जाता है। शशिकला को भी जेल में भारत की पहली 'लेडी सीरियल किलर' के बगल में रखा गया। हालांकि अब खबर आ रही है कि 'साइनाइड' मल्लिका के नाम से मशहूर इस 'लेडी सीरियल किलर' को दूसरी जेल में भेज दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 52 साल की केडी केपम्मा उर्फ साइनाइड मल्लिका को इस हफ्ते की शुरुआत में पराप्पना अग्रहरा सेंट्रल जेल से उत्तरी कर्नाटक स्थित बेलगावी के हिंडालगा जेल भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि साइनाइड मल्लिका मंदिर जाने वाली महिलाओं को अपना निशाना बानती थी। वह महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें खाने को कुछ देती थी, जिसमें सायनाइड नाम का जहर मिला होता था। साइनाइड खाने से महिलाओं की तुरंत मौत हो जाती थी।
जिसके बाद साइनाइड मल्लिका उनके गले से सोने लेकर भाग जाती थी। सोने के लिए कई महिलाओं को मौत के घाट उतार चुकी यह साइनाइड मल्लिका बंगलूरू जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही है।
'लोगों की हमदर्द बनकर धोखा करती थी लेडी किलर'
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जेल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मल्लिका का शशिकला के साथ बेहद दोस्ताना बर्ताव था। सूत्र ने बताया, 'वह शशिकला को खाने के वक्त लाइन में खड़े नहीं होने देती थी। वह उनके लिए खाना लेकर आती थी।'
मल्लिका के इस बर्ताव से अधिकारी सशंकित थे। इस वजह से उसे जल्दबाजी में दूसरे जेल में शिफ्ट किया गया। यहां तक कि ऐसा करने से पहले उसे जानकारी भी नहीं दी गई।
साइनाइड मल्लिका के बारे में कहा जाता है कि लोगों की हमदर्द बनकर धोखा करने वाली इस लेडी किलर के हत्या करने का तरीका काफी अलग था। इसका असली नाम केजी केम्पम्मा है और वो बैंगलोर की रहने वाली है। मीडिया की खबरों के मुताबिक मल्लिका साइनाइड खिलाकर लोगों की हत्या करती थी।