फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sasikala admitted to Victoria Hospital in Bengaluru, may be released on January 27

शशिकला को बंगलूरू के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, कोरोना जांच आई पॉजिटिव

Thu, 21 Jan 2021 10:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी एजेंसी, बंगलुरु
एजेंसी, बंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 21 Jan 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sasikala admitted to Victoria Hospital in Bengaluru, may be released on January 27
शशिकला - फोटो : BBC

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं स्व. जयललिता की करीबी मित्र शशिकला को गुरुवार को बंगलूरू के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई है। बुधवार को उन्हें लेडी कर्जन अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें 2017 में जेल भेजा गया था। उनकी चार साल की सजा 27 जनवरी 2021 को पूरी होने वाली है। बेंगलूरू जेल प्रशासन ने इस दिन उनकी रिहाई होने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
 


बता दें, अन्नाद्रमुक की नेता शशिकला अनुपातहीन संपत्ति के मामले में सजायाफ्ता है। उन्हें उच्च रक्त चाप, मधुमेह व कुछ अन्य संक्रमण हो गए हैं। विक्टोरिया अस्पताल के अनुसार उन्हें दवाएं दी जा रही हैं। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। शशिकला, तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की काफी करीबी थी। बुधवार को उनकी सेहत अचानक खराब हो गई थी। पहले जेल में डॉक्टरों ने उनका इलाज किया,लेकिन इसके बाद उनको लेडी कर्जन अस्पताल में  भर्ती करवाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 अन्नाद्रमुक की पूर्व महासचिव शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में  4 साल की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने 10 करोड़ का जुर्माना अदा किया। वह जेल से 27 जनवरी को रिहा होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed