Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sarvam kaje india s first indigenous ai smart glass launched by pm modi Make in India education healthcare

Sarvam Kaje: पहला स्वदेशी एआई स्मार्ट ग्लास सर्वम काजे, PM मोदी ने किया लॉन्च; मेक इन इंडिया को मिली उड़ान

Wed, 18 Feb 2026 06:10 AM IST
देवेश त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 18 Feb 2026 06:10 AM IST
सार

पीएम मोदी ने सर्वम काजे की तारीफ में कहा कि यह सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल डिजिटल भविष्य की झलक है। आने वाला समय भारत को तकनीक की दुनिया में अग्रणी बनाएगा। कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि ‘सर्वम काजे’ आने वाले समय में पुलिस, ट्रैफिक कंट्रोल, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

विज्ञापन
sarvam kaje india s first indigenous ai smart glass launched by pm modi Make in India education healthcare
पीएम मोदी ने लॉन्च किया AI स्मार्ट ग्लास सर्वम काजे - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के तकनीकी भविष्य की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए देश का पहला स्वदेशी एआई स्मार्ट ग्लास ‘सर्वम काजे’ लॉन्च किया। सोमवार शाम को एआई एक्सपो के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री का अंदाज किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के हीरो जैसा नजर आया, जब उन्होंने मंच पर स्मार्ट ग्लास पहनकर इसकी क्षमताओं का लाइव डेमो देखा।
विज्ञापन


सर्वम के सह-संस्थापक प्रत्यूष कुमार ने इस हाई-टेक वॉकथ्रू को सोशल मीडिया पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा- इन्हें आजमाने वाले पहले व्यक्ति...हमारे प्रधानमंत्री। यह भारत में डिजाइन किया गया, भारत में निर्मित स्मार्ट ग्लास इस मई में बाजार में आएगा। सर्वम काजे इंटेलिजेंस को स्क्रीन से वास्तविक दुनिया में ले जाता है। आप इसे पहनते हैं। यह सुनता है, समझता है, प्रतिक्रिया देता है और आप जो देखते हैं उसे कैप्चर करता है। और आप सर्वम प्लेटफॉर्म के साथ इसके लिए कस्टम अनुभव बना सकते हैं। यह एक पूरी नई दुनिया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, यह नवाचार मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की सोच को नई ऊंचाई देता है। उन्होंने इसे युवाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारत अब सिर्फ तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि वैश्विक नवाचार का नेतृत्व करने वाला देश बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्य को समझने की  रखता है क्षमता
‘सर्वम काजे’ एक एडवांस्ड एआई स्मार्ट ग्लास है, जो रियल-टाइम जानकारी दिखाने, आवाज से निर्देश लेने, भाषाओं का अनुवाद करने और आसपास के दृश्य को समझने की क्षमता रखता है। यह खास तौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में उपयोगी साबित हो सकता है।

ये खूबियां बनाती हैं खास
  • रियल-टाइम ट्रांसलेशन और वॉयस कमांड सपोर्ट
  • नेविगेशन और सूचना डिस्प्ले की सुविधा
  • विजुअल रिकग्निशन तकनीक
  • पूरी तरह स्वदेशी डिजाइन और तकनीक पर आधारित

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed