BJP महासचिव बोलीं- कार्यकर्ताओं पर हमले हुए तो घर में घुसकर आंखें निकाल लेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों पर भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे ने कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह बार-बार हमले हुए तो हम घर में घुसकर आंख निकाल लेंगे।
प्रेस से बातचीत में सरोज पांडे ने कहा कि 'हमने मार्च की शुरुआत इसलिए की है क्योंकि आने वाले समय में अगर बार बार हमारे कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह से आंख दिखाने की स्थिति होगी तो हम घर में घुसकर आंख निकाल लेंगे और यह तय है।'
बता दें कि इन हमलों के खिलाफ केरल में भाजपा ने 'जन रक्षा' यात्रा की शुरुआत की है। इसमें बीते दिनों यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंच चुके हैं। वह कन्नूर से यात्रा निकाल रहे हैं।
पढ़ें- केरल में बोले योगी- ‘जिहादी आतंकवाद’ को बढ़ावा देती है राज्य सरकार
यात्रा के दौरान योगी ने कहा कि यह केरल, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा की कम्यूनिस्ट सरकार को आईना दिखाने के लिए है और ऐसी राजनीतिक हत्याएं रुकनी चाहिए। योगी ने आगे कहा लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है फिर भी राजनीति से प्रेरित हत्याएं हो रही हैं।
योगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सीएम के जिले में बीस कार्यकर्ता मारे गए, इससे साफ है कि हत्यारों को सुरक्षा दी जा रही है।
Humne march ki shuruwat isliye ki hai ki aane wale samay mein agar bar bar humare: Saroj Pandey,BJP on BJP-RSS workers' killings in Kerala pic.twitter.com/s7Meos5L4b
— ANI (@ANI) October 15, 2017
(cont) karyakartaon ke saath is tarah se aankh dikhaane ki stithi hogi to hum ghar mein ghuske aakh nikaal lenge, tay baat hai: Saroj Pandey
— ANI (@ANI) October 15, 2017