फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sarbananda Sonowal said India ready for big maritime revolution Global Maritime Summit met 40 envoys

ग्लोबल मैरीटाइम समिट: सर्बानंद सोनोवाल बोले- बड़ी समुद्री क्रांति के लिए भारत तैयार, 40 दूतों से मुलाकात

Sun, 13 Aug 2023 06:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 13 Aug 2023 06:11 AM IST
सार

सोनोवाल ने समुद्री क्षेत्र में भारत की विशाल क्षमता पर जोर देते हुए कहा, वैश्वीकरण के युग में समुद्री क्षेत्र आर्थिक विकास का प्रमुख मार्ग बन गया है। भारत इसे देखते हुए बंदरगाहों और जलमार्गों में क्रांतिकारी बदलाव कर रहा है।

विज्ञापन
Sarbananda Sonowal said India ready for big maritime revolution Global Maritime Summit met 40 envoys
सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि भारत बड़ी समुद्री क्रांति की तरफ बढ़ रहा है। अक्तूबर 2023 में आयोजित होने वाले ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट के सिलसिले में शनिवार को उन्होंने 40 से ज्यादा देशों के राजनयिकों के साथ बैठक की।

विज्ञापन

इस दौरान सोनोवाल ने समुद्री क्षेत्र में भारत की विशाल क्षमता पर जोर देते हुए कहा, वैश्वीकरण के युग में समुद्री क्षेत्र आर्थिक विकास का प्रमुख मार्ग बन गया है। भारत इसे देखते हुए बंदरगाहों और जलमार्गों में क्रांतिकारी बदलाव कर रहा है, वैश्विक स्तर पर व्यापार के सूत्रधार बन रहे हैं। पीएम मोदी ने इस क्षेत्र के महत्व को समझते हुए सागरमाला पहल शुरू की है, जिसका लक्ष्य बंदरगाहों को औद्योगिक और रसद गलियारों के साथ जोड़कर कनेक्टिविटी और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देना है। साथ ही उन्होंने उल्लेख किया कि बंदरगाहों और हार्बर्स के निर्माण और रखरखाव परियोजनाओं के लिए स्वचालित मार्ग से 100 फीसदी की एफडीआई नीति को मंजूरी दी गई है, जो इस क्षेत्र में निवेश के व्यापक अवसर पैदा करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed