{"_id":"5d7f336f8ebc3e01656e841e","slug":"saradha-chitfund-case-cbi-summoned-rajiv-kumar-to-appear-before-it-at-2-pm-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारदा चिटफंड: सीबीआई ने राजीव कुमार को दो बजे पेश होने के लिए जारी किया समन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सारदा चिटफंड: सीबीआई ने राजीव कुमार को दो बजे पेश होने के लिए जारी किया समन
Mon, 16 Sep 2019 12:32 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार (बीच में)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारदा चिटफंड घोटाला मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने कोलकाता के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार को उनके समक्ष साल्ट लेक सीजीओ कॉम्पलेक्स में पेश होने के लिए समन जारी किया है। इसके लिए सीबीआई टीम ने सचिवालय में मुख्य सचिव और गृह सचिव को समन सौंपा है।
विज्ञापन
CBI team submitted to Chief Secretary and Home Secretary at Secretariat the letter summoning former Kolkata Police Commissioner Rajiv Kumar to appear before it at Salt Lake CGO complex at 2 pm today. https://t.co/sEymHYbaVU
— ANI (@ANI) September 16, 2019विज्ञापन
इससे पहले सीबीआई ने शनिवार को कुमार को समन जारी करते हुए अपने सामने पेश होने के लिए बुलाया था लेकिन वह पत्नी की बीमारी का हवाला देकर नहीं आए थे। उन्होंने शनिवार की देर रात एक ई-मेल भेजकर अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए पेशी के लिए एक महीने की मोहलत मांगी थी। जिससे कि सीबीआई ने इनकार कर दिया था। सीबीआई ने कुमार को शनिवार सुबह दस बजे पेश होने के लिए समन भेजा था लेकिन वह नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल फोन भी बंद था।
विज्ञापन
सीबीआई टीम की दिनभर तलाशी के बावजूद जब राजीव कुमार का कोई सुराग नहीं मिला तो मामले के जांच अधिकारी समेत एजेंसी के तीन अधिकारियों ने शाम को राजीव के वकील से मुलाकात की थी। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया था की कुमार को नया समन जारी किया जाएगा। उसके बावजूद भी अगर वे पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजीव के खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कुमार की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने सीबीआई के नोटिस को रद्द करने की अपील की थी। सीबीआई ने पूछताछ के लिए उन्हें नोटिस जारी किया था। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता का यह आरोप सही नहीं है कि सीबीआई जानबूझकर उसे निशाना बना रही है। अदालत के निर्देश पर इन घोटालों की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी ने राजीव पर जांच में सहयोग नहीं करने और सबूतों को छिपाने व नष्ट करने का आरोप लगाया है।