फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut viral speech, Says Putin, Biden, Charles discussing who is Uddhav Thackeray

Sanjay Raut: 'उद्धव ठाकरे की चर्चा तो पुतिन, बाइडन और चार्ल्स भी कर रहे हैं', संजय राउत का कथित भाषण हुआ वायरल

Thu, 29 Dec 2022 10:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 29 Dec 2022 10:32 AM IST
सार

संजय राउत ने अपनी व्यंग्यात्मक टिप्पणी में कहा कि एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में व्लादिमीर पुतिन, जो बाइडन और किंग चार्ल्स ने आश्चर्य जताया कि पीएम मोदी ने उन्हें कभी उद्धव ठाकरे से क्यों नहीं मिलवाया।
 

विज्ञापन
Sanjay Raut viral speech, Says Putin, Biden, Charles discussing who is Uddhav Thackeray
संजय राउत - फोटो : Social media

विस्तार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत का एक कथित भाषण वायरल हो रहा है जिसमें वे दावा करते नजर आ रहे हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और किंग चार्ल्स महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चर्चा कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि तीनों ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की जिसमें वे हैरान थे कि आखिर उद्धव ठाकरे एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ कैसे लड़ रहे हैं? यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी उद्धव ठाकरे के बारे में जानकारी ली है।  संजय राउत ने कहा कि एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में तीनों ने आश्चर्य जताया कि पीएम मोदी ने उन्हें कभी उद्धव ठाकरे से क्यों नहीं मिलवाया?

विज्ञापन


शिंदे के बिल क्लिंटन वाले बयान पर राउत ने दिया था बयान
हालांकि, बताया जा रहा है कि राउत ने ये बातें एकनाथ शिंदे के पहले के बयान के मजाक में कहा था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि बिल क्लिंटन ने उनके बारे में चर्चा की थी। नागपुर में एक कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे ने कहा कि बिल क्लिंटन के साथ रहने वाला एक भारतीय कुछ महीने पहले मेरे पास आया था। उसने मुझे बताया कि बिल क्लिंटन ने उससे पूछा कि एकनाथ शिंदे कौन है? बिल क्लिंटन ने उससे पूछा कि एकनाथ शिंदे कितना काम करता है, कब वह खाता है, जब वह सोता है?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने संजय राउत के कॉमिक सेंस की तारीफ की
उद्धव और एकनाथ शिंदे गुट के बीच चल रही खींचतान के बीच संजय राउत का यह वीडियो वायरल है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता संजय राउत के कॉमिक सेंस की तारीफ कर रहे हैं। राहुल गांधी या संजय राउत किसका कॉमिक सेंस बेहतर है? उद्धव-आलोचक समीत ठक्कर ने एक मीडिया चैनल से वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा। वहीं भाजपा की प्रीति गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि  कपिल शर्मा शो में कुछ गंभीर प्रतिस्पर्धा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed