फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay raut tells why uddhav thackeray gave chappal remark on yogi adityanath made over insult to chhatrapati shivaji maharaj

सियासी घमासान: संजय राउत ने बताया- आखिर सीएम उद्धव ने क्यों कही थी योगी को चप्पल से मारने की बात

Thu, 26 Aug 2021 03:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 26 Aug 2021 03:07 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार को घेरने के लिए भाजपा भी अब उद्धव ठाकरे के पुराने बयान का हवाला दे रही है जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इस टिप्पणी को लेकर अब सीएम उद्धव की भी राणे की तरह गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
Sanjay raut tells why uddhav thackeray gave chappal remark on yogi adityanath made over insult to chhatrapati shivaji maharaj
योगी आदित्यनाथ और संजय राउत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद से महाराष्ट्र में सियासी घमासान लगातार जारी है। इस मामले में अब भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना आमने-सामने आ गई है। वहीं महाराष्ट्र सरकार को घेरने के लिए भाजपा भी अब उद्धव ठाकरे के पुराने बयान का हवाला दे रही है जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इस टिप्पणी को लेकर अब सीएम उद्धव की भी राणे की तरह गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। दरअसल ठाकरे ने बयान देते हुए कहा था कि एक योगी कैसे मुख्यमंत्री बन सकता है? उसे एक गुफा में जाकर बैठना चाहिए। उसे उसकी चप्पल से मारना चाहिए। योगी ने शिवाजी महाराज का अपमान किया है। योगी की शिवाजी के पास जाने की हैसियत नहीं थी। योगी जब महाराष्ट्र आएं तो उन्हें उनके चप्पल से पीटना चाहिए।

विज्ञापन


संजय राउत ने दी सफाई 
राउत ने बताया कि आखिर उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चप्पल से मारने की बात क्यों कही थी। उन्होंने कहा कि यह बयान छत्रपति शिवाजी के अपमान किए जाने पर दिया गया था। कोई भी शिवाजी महाराज को महाराष्ट्र में माल्यार्पण करते समय चप्पल नहीं पहनता है। यह हमारी संस्कृति और परंपरा रही है। यह शिवाजी महाराज के प्रति हमारा सम्मान है।
विज्ञापन


कैबिनेट का एक मंत्री सरकार नहीं होता: संजय राउत
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के हम महाराष्ट्र को पश्चिम बंगाल नहीं बनने देंगे वाले बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कोई क्या बयान देता है उस पर हम टिप्पणी करें यह ठीक नहीं है। कैबिनेट का एक मंत्री सरकार नहीं होता। कोई भी सरकार के बारे में बात करता है वह ठीक नहीं है और हम उसपर ध्यान भी नहीं देते। बता दें कि राणे ने कोर्ट का फैसला आने के बाद मीडिया को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने यह भी कहा था कि वह किसी से डरते नहीं है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि महाराष्ट्र को बंगाल नहीं बनने दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed