फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut targeted Fadnavis, said that it was wrong to include Dhananjay Munde in the Maharashtra cabinet

Beed Sarpanch Murder: फडणवीस सरकार पर बरसे राउत, कहा- इस साल यहां 38 हत्याएं हुईं, मुंडे को मंत्री बनाना गलती

Fri, 27 Dec 2024 11:34 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 27 Dec 2024 11:34 PM IST
सार

यूबीटी शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बीड में इस साल 38 हत्याएं हो चुकी हैं। गांवों में बंदूक और पिस्तौल लेकर घूम रहे युवकों के लिए कौन जिम्मेदार है? महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में यह क्या हो रहा है? उनका नेता कौन है?

विज्ञापन
Sanjay Raut targeted Fadnavis, said that it was wrong to include Dhananjay Munde in the Maharashtra cabinet
शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को बीड में हुई हत्याओं का आकड़ा बताते हुए फडणवीस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले में, जहां इस महीने की शुरुआत में एक सरपंच की बेरहमी से हत्या की गई थी, इस साल 38 हत्याएं हो चुकी हैं। पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधाते हुए कहा कि बीड से आने वाले एनसीपी मंत्री धनंजय मुंडे को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करना एक गलती थी। 
विज्ञापन


बीड में हुई 38 हत्याओं का जिम्मेदार कौन
संजय राउत ने कहा कि बीड में इस साल 38 हत्याएं हो चुकी हैं। गांवों में बंदूक और पिस्तौल लेकर घूम रहे युवकों के लिए कौन जिम्मेदार है? महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में यह क्या हो रहा है? उनका नेता कौन है?" राउत ने यह भी कहा कि अगर लोगों को लगता है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है, तो इसके लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं, क्योंकि गृह विभाग का प्रभार फडणवीस के पास है।
विज्ञापन


बता दें कि राउत का यह बयान बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के बाद आया है। विपक्ष ने राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दावा किया था कि मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड इस हत्या के मास्टरमाइंड थे, लेकिन उन्हें बचाया जा रहा था। हत्या के मामले में एफआईआर में कराड का नाम नहीं है, लेकिन उन्हें जबरन वसूली के मामले में आरोपी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश महाजन ने बताई थी योजना
इस बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता प्रकाश महाजन ने कहा कि वह अपनी बंदूक और हथियार का लाइसेंस पुलिस को सौंपने की योजना बना रहे हैं। महाजन ने कहा कि क्षेत्र में अपराध बढ़ने के कारण बंदूक रखने से नकारात्मक छवि बन रही है। 


भाजपा विधायक का बयान
भाजपा विधायक सुरेश धास ने भी बीड में अपराध से जुड़ा एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले से जुड़े 9 अरब रुपये के लेन-देन में बीड का एक व्यक्ति शामिल था और इसका लिंक मलेशिया तक जाता है। इसके साथ ही धास ने परली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुंडे का नाम लिए बिना कहा कि बीड में इवेंट मैनेजमेंट की राजनीति होती है और यदि कोई इसे देखना चाहता है, तो उसे परली आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed