{"_id":"674805b01e19af85be05133d","slug":"sanjay-raut-slam-mahayuti-over-delay-maharashtra-cm-name-said-we-never-begged-in-delhi-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'हमने कभी दिल्ली जाकर हाथ नहीं फैलाए', महाराष्ट्र सीएम के एलान में देरी पर संजय राउत का तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'हमने कभी दिल्ली जाकर हाथ नहीं फैलाए', महाराष्ट्र सीएम के एलान में देरी पर संजय राउत का तंज
Thu, 28 Nov 2024 11:40 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:40 AM IST
सार
संजय राउत ने कहा कि 'वह (एकनाथ शिंदे) बालासाहेब ठाकरे के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन उनके फैसले दिल्ली में लिए जाते हैं। बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के फैसले कभी भी दिल्ली में नहीं हुए।'
विज्ञापन
संजय राउत का बड़ा दावा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आए करीब एक हफ्ते का समय होने जा रहा है, लेकिन अभी तक राज्य के नए सीएम के नाम पर संशय बरकार है। अब इसे लेकर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने तंज कसा है। संजय राउत ने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे के फैसले दिल्ली में लिए जा रहे हैं और बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का भविष्य कभी भी दिल्ली में तय नहीं हुआ।
'हमने कभी दिल्ली जाकर हाथ नहीं फैलाए'
गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में सीएम के नाम के एलान में हो रही देरी पर तंज कसते हुए कहा कि 'उनके (महायुति) पास पूर्ण बहुमत है, सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक महायुति महाराष्ट्र को एक मुख्यमंत्री नहीं दे सकी है। इसकी वजह क्या है? क्यों प्रधानमंत्री, अमित शाह और उनके नेता सीएम पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं? वह (एकनाथ शिंदे) बालासाहेब ठाकरे के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन उनके फैसले दिल्ली में लिए जाते हैं। बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के फैसले कभी भी दिल्ली में नहीं हुए। ये मुंबई में होते थे। हम कभी भी दिल्ली नहीं गए। अटल जी हों या आडवाणी जी, हमने कभी भी दिल्ली जाकर हाथ नहीं फैलाए।'
विज्ञापन
बीएमसी चुनाव को लेकर नहीं दिया जवाब
जब संजय राउत से पूछा गया कि क्या शिवसेना यूबीटी बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेगी या फिर महा विकास अघाड़ी गठबंधन के साथ लड़ेगी? इस पर संजय राउत भड़क गए और स्पष्ट जवाब नहीं दिया। संजय राउत ने कहा कि 'आपको इसकी इतनी चिंता क्यों है? अभी लोकसभा और विधानसभा चुनाव हुए हैं, हम देखेंगे कि क्या करना है। हम जानते हैं कि हमें क्या करना है। महा विकास अघाड़ी के नेता बीएमसी चुनाव को लेकर फैसला करने में सक्षम हैं।'

#WATCH | Delhi: Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, " They (Mahayuti) have a full majority...still even after 7 days, Mahayuti is unable to give a CM to Maharashtra...what is the reason?...why can't PM, Amit Shah and their leaders decide their CM?...he (Eknath Shinde) takes the… pic.twitter.com/NiQNAv790l
— ANI (@ANI) November 28, 2024