फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut says, Under leadership of Aaditya Thackeray, Shiv Sena will fight Lok Sabha polls across country

संजय राउत बोले: युवा हाथों में होगी शिवसेना की कमान, आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

Sun, 13 Feb 2022 02:55 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Feb 2022 02:55 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि जल्द ही आदित्य ठाकरे उत्तर प्रदेश का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव सरकार बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Sanjay Raut says, Under leadership of Aaditya Thackeray, Shiv Sena will fight Lok Sabha polls across country
आदित्य ठाकरे - फोटो : ट्विटर

विस्तार

गोवा विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना की नजरें लोकसभा चुनाव पर हैं। शिवसेना ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। हालांकि, इस बार शिव सेना युवा नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में ताल ठोकती नजर आएगी। रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में देशभर में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे हैं और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी हैं। 

विज्ञापन


संजय राउत ने कहा कि जल्द ही आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में पार्टी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। यूपी विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव यहां अपनी सरकार बना रहे हैं। 
विज्ञापन


हिमंता बिस्वा पर ये बोले राउत 
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी पर संजय राउत ने निशाना साधाा है। उन्होंने कहाकि, असम के मुख्यमंत्री ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस में बिताया है। राजीव गांधी व सोनिया गांधी के साथ कमा किया है। उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। यहां तक कि पूर्व में आपने जिन नेताओं के साथ काम किया है, उनके खिलाफ ऐसी टिप्पणी से बचना चाहिए, क्योंकि आपको नेता बनाने में उनका योगदान है। दरअसल, असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को आधुनिक जिन्ना बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटिल मासूम और हताश आदमी
राउत ने महाराष्ट्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पर निशाना साधा। कहा कि, चंद्रकांत पाटिल अच्छे, मासूम व हताश आदमी हैं। उनका दर्द समझ सकता हूं। भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। यह उनकी हताशा को दर्शाता है। 


उप्र में सपा, गोवा में कांग्रेस को भाजपा पर बढ़त: राउत
राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बढ़त बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि गोवा खिचड़ी की स्थिति का सामना कर रहा है, लेकिन कांग्रेस को 2012 से सत्तारूढ़ भाजपा पर बढ़त हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed