फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut says, Shiv Sena was the first party in the country to contest elections on the issue of Hindutva, BJP new leaders are not aware of history

सियासत: संजय राउत ने दिलाई हिंदुत्व पर इतिहास की याद, भाजपा बोली- टीपू सुल्तान के समर्थक पहले अपने गिरेबां में झांके

Tue, 25 Jan 2022 11:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 25 Jan 2022 11:13 AM IST
सार

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा वालों आपके इतिहास के पन्नों को किसी ने फाड़ दिया है। याद रखिए हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाली सबसे पहली पार्टी हमारी शिवसेना थी।

विज्ञापन
Sanjay Raut says, Shiv Sena was the first party in the country to contest elections on the issue of Hindutva, BJP new leaders  are not aware of history
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को एक बार फिर से हिंदुत्व के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के नए नेताओं को याद रखना चाहिए कि सबसे पहले हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाली कोई पार्टी थी तो वह शिवसेना थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नए नेताओं (नव हिंदुत्ववादी) को इतिहास की जानकारी नहीं है। किसी ने उनके इतिहास के पन्ने फाड़ दिए हैं। लेकिन हम समय-समय पर हम उन्हें जानकारी देंगे। वहीं इससे पहले राउत ने सोमवार को भी भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा को नीचे से ऊपर तक ले गई। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान को भी दोहराया और कहा कि भाजपा केवल सत्ता के लिए हिंदुत्व का उपयोग करती है।

विज्ञापन


भाजपा का शिवसेना पर हमला
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक आशीष शेलार ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर आप अपने इतिहास को भूलकर सिर्फ सत्ता के लिए शरण लेने की तस्वीर देखना चाहते हैं, तो आपको ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार की यह घटना देखनी चाहिए। टीपू सुल्तान ने भारत पर हमला किया था और ठाकरे सरकार का एक मंत्री उनके नाम पर कुछ स्थापित कर रहा है। शेलार ने कहा कि शिवसेना इस पर खामोश है, यह उनका पाखंड है और हम ऐसे कार्यक्रमों का विरोध करते हैं।
विज्ञापन


बाबरी के बाद उत्तर भारत में शिवसेना की लहर थी: राउत
मीडिया से बात करते हुए राउत ने कहा था कि बाबरी के बाद उत्तर भारत में शिवसेना की लहर थी। देश में हमारा प्रधानमंत्री होता लेकिन हमने उनके लिए छोड़ दिया। भाजपा केवल सत्ता के लिए हिंदुत्व का उपयोग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भी किया उद्धव ठाकरे का समर्थन
वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक ने भी उद्धव ठाकरे के भाजपा के साथ 25 साल बर्बाद वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह सच है कि भाजपा के साथ गठबंधन करने वाली पार्टियों को उन्होंने धीरे-धीरे नष्ट कर दिया। अपने धर्म पर गर्व करना अच्छा है, लेकिन दूसरे धर्मों के प्रति नफरत करना सही नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed