फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut says President Ram nath Kovind went to Karnataka and praised Tipu Sultan that he was a historical warrior, Should he resigned

संजय राउत का भाजपा पर हमला: कहा- राष्ट्रपति ने भी की थी 'टीपू सुल्तान' की तारीफ, क्या आप उनसे भी लेंगे इस्तीफा

Thu, 27 Jan 2022 12:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 27 Jan 2022 12:20 PM IST
सार

टीपू सुल्तान के नाम पर मुंबई में एक खेल परिसर बनाए जाने के बाद उत्पन्न विवाद को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर पलटवार किया है।

विज्ञापन
Sanjay Raut says President Ram nath Kovind went to Karnataka and praised Tipu Sultan that he was a historical warrior, Should he resigned
संजय राउत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिवसेना सांसद संजय राउत को टीपू सुल्तान का समर्थक कहने के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। अब इसे लेकर राउत ने एक बार फिर से भाजपा को घेरा है। राउत ने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद ने कर्नाटक जाकर टीपू सुल्तान की प्रशंसा की थी कि वह एक ऐतिहासिक योद्धा, स्वतंत्रता सेनानी थे। तो क्या आप राष्ट्रपति का इस्तीफा भी मांगेंगे? भाजपा को इसे स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले केवल ड्रामा कर रहे हैं। राउत ने कहा कि भाजपा वाले सवाल उठा रहे हैं कि खेल परिसर का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखा गया है। वे लगातार हमारी पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं पहले खुद की गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए। यह सब उन्हें शोभा नहीं देता। राज्य सरकार निर्णय लेने में सक्षम है। नया इतिहास मत लिखो। आप दिल्ली में इतिहास बदलने की कोशिश जारी रख सकते हैं लेकिन आप सफल नहीं होंगे। 

विज्ञापन


भाजपा  वाले नया इतिहास लिख रहे: राउत
भाजपा को लगता है कि उन्हें ही इतिहास का ज्ञान है। सब नया इतिहास लिखने बैठे हैं, ये इतिहासकार इतिहास बदलने आए हैं। हम टीपू सुल्तान के बारे में जानते हैं, भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं। दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस नेता और मंत्री असलम शेख ने मुंबई की मुस्लिम बहुल मालवानी कॉलोनी में बने पार्क का नाम टीपू सुल्तान पर रखे जाने की वकालत की है। इसी को लेकर भाजपा उद्धव सरकार पर हमलावर हो गई है।
विज्ञापन


क्या है मामला
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक आशीष शेलार ने 25 जनवरी को पलटवार करते हुए कहा था कि अगर आप अपने इतिहास को भूलकर सिर्फ सत्ता के लिए शरण लेने की तस्वीर देखना चाहते हैं, तो आपको ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार की यह घटना देखनी चाहिए। टीपू सुल्तान ने भारत पर हमला किया था और ठाकरे सरकार का एक मंत्री उनके नाम पर कुछ स्थापित कर रहा है। शेलार ने कहा कि शिवसेना इस पर खामोश है, यह उनका पाखंड है और हम ऐसे कार्यक्रमों का विरोध करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed