फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut says politics being done in Bihar and Delhi over Sushant Singh Rajput conspiracy to hatched Maharashtra Government

सुशांत मामले में संजय राउत बोले- सीबीआई के कंधे पर बंदूक रख महाराष्ट्र सरकार को निशाना बनाने की साजिश

Sun, 09 Aug 2020 12:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 09 Aug 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut says politics being done in Bihar and Delhi over Sushant Singh Rajput conspiracy to hatched Maharashtra Government
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI

शिवसेना नेता संजय राउत ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने पर नाम लिए बिना केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि 'सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कुछ लोग पर्दे के पीछे पटकथा लिख रहे हैं। वो सच छुपाना चाहते हैं, इसलिए दबावतंत्र बनाया जा रहा है। सीबीआई के कंधे पर बंदूक रख महाराष्ट्र सरकार को निशाना बनाने की ये साजिश है। ऐसे कितने भी चक्रवयूह आप बनाओ हम भेद कर बाहर आ जाएंगे।"

विज्ञापन


राउत ने कहा कि "सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बिहार और दिल्ली में जिस तरह की राजनीति की जा रही है, मैं मानता हूं कि महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुंबई पुलिस एक सक्षम बल है और सच्चाई को सामने लाने की पूरी कोशिश कर रही है।"
विज्ञापन

 


बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। लेकिन इस पूरे मामले को लेकर राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। बुधवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोप लगाया था कि सुशांत की मौत मामले से महाराष्ट्र के मंत्री और युवा नेता आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की साजिश की जा रही है।




राउत ने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो रहा है कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है। राउत ने कहा कि ‘आदित्य ठाकरे को सुशांत सिंह राजपूत मामले से क्या लेना-देना। ऐसा लगता है कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो रहा कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है।’ उन्होंने कहा कि मामले से आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की साजिश कर रहे लोगों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने मंगलवार को स्पष्ट किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है और बिना कारण के उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि अभिनेता की मौत के बाद गंदी राजनीति चल रही है और बिना किसी का नाम लिए कहा कि हताशा में ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed