{"_id":"63918c342e860532586f136f","slug":"sanjay-raut-says-on-gujarat-results-that-wonders-if-bjp-and-aap-had-tacit-understanding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: गुजरात के नतीजे उम्मीद के मुताबिक, संजय राउत बोले- लोगों को संदेह भाजपा और आप में मौन सहमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: गुजरात के नतीजे उम्मीद के मुताबिक, संजय राउत बोले- लोगों को संदेह भाजपा और आप में मौन सहमित
Thu, 08 Dec 2022 12:33 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Dec 2022 12:33 PM IST
सार
नई दिल्ली में संजय राउत ने कहा कि अगर आप और अन्य पार्टियां एक साथ गठबंधन करतीं तो गुजरात में भाजपा के लिए एक कठिन लड़ाई होती। उन्होंने कहा कि गुजरात के नतीजे उम्मीद के मुताबिक हैं।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा का सरकार में आना तय है। जब से वोटों की गिनती शुरू हुई है, तब से भाजपा रुझानों में आगे चल रही है। वहीं गुजरात चुनावों पर संजय राउत ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम उम्मीद के मुताबिक ही आए हैं। लेकिन लोगों को संदेह है कि क्या भाजपा और आप पार्टी के बीच मौन सहमति थी?
विज्ञापन
गठबंधन होता तो गुजरात में भाजपा के लिए एक कठिन लड़ाई होती
नई दिल्ली में संजय राउत ने कहा कि अगर आप और अन्य पार्टियां एक साथ गठबंधन करतीं तो गुजरात में भाजपा के लिए एक कठिन लड़ाई होती। उन्होंने कहा कि गुजरात के नतीजे उम्मीद के मुताबिक हैं। भाजपा-आप पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर दोंनों दलों के बीच अगर मौन सहमति बनी होगी तो ऐसा होगा कि आप आदमी दिल्ली ले जाएं और गुजरात को भाजपा के लिए छोड़ दें।
विज्ञापन
भाजपा जैसी पार्टी से दिल्ली को छीनना आसान नहीं
राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनावों में आप की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि एमसीडी में आप की जीत 'सराहनीय' है। भाजपा जैसी पार्टी से दिल्ली को छीनना आसान नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा 182 सीट में से 150 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही
गुजरात विधानसभा में वोटों की गिनती गुरुवार सुबह शुरू हुई, जिसमें रुझान भारतीय जनता पार्टी की व्यापक जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। भाजपा 1995 के बाद से गुजरता में एक भी चुनाव नहीं हारी हैं। अभी तक के परिणाम के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 182 सीट में से 150 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।