फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut said BJP spreading false narrative against Rahul Gandhi over his shakti remark

Politics: संजय राउत का BJP पर हमला, कहा- राहुल गांधी के 'शक्ति' वाले बयान को लेकर झूठी कहानी फैला रहे

Sun, 24 Mar 2024 11:16 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 24 Mar 2024 11:16 AM IST
सार

पार्टी के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक स्तंभ रोकटोक में राउत ने कहा कि मुंबई में अपनी रैली में गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महज मुखौटा हैं और विपक्ष को इसके पीछे की शक्ति से लड़ना होगा।
 

विज्ञापन
Sanjay Raut said BJP spreading false narrative against Rahul Gandhi over his shakti remark
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ झूठी कहानियां फैला रही है। इतना ही नहीं, गांधी की शक्ति वाली टिप्पणी को लेकर लगातार उनपर निशाना साध रही है। 

विज्ञापन


पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में अपने साप्ताहिक स्तंभ 'रोकटोक' में राउत ने कहा कि मुंबई में अपनी रैली में गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महज मुखौटा हैं और विपक्ष को इसके पीछे की 'शक्ति' से लड़ना होगा।
विज्ञापन


गांधी का मतलब धन शक्ति से था
राज्यसभा सांसद ने कहा कि गांधी का मतलब धन शक्ति से था, जिसके खिलाफ विपक्ष को लड़ना होगा। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत इसे हिंदुत्व और महिला शक्ति पर हमला बता दिया। खुद को भगवान विष्णु का अवतार मानने वाले लोग गांधी के 'शक्ति' वाले बयान से हैरान थे और इसलिए उनके खिलाफ झूठी कहानी फैलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठे प्रचार तंत्र के पीछे भी एक शक्ति
उन्होंने दावा किया कि इस झूठे प्रचार तंत्र के पीछे भी एक शक्ति है। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा मानसिक बीमारी की मरीज बन गई है। राउत ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि जिस अस्पताल की आय मरीजों से होती है, उसे चुनावी बॉन्ड क्यों खरीदना चाहिए। 

यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और भाजपा के लिंक की जांच हो
राउत ने कहा, 'यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने अक्तूबर 2021 से अक्तूबर 2023 तक 162 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड खरीदे। कोरोना महामारी के दौरान कौन सी पार्टी अस्पताल से बॉन्ड स्वीकार कर सकती है? जंबो कोविड-19 केंद्र और खिचड़ी मामलों की जांच करने वाली एजेंसियों को इस अस्पताल और भाजपा के लिंक की जांच करनी चाहिए।' 

बता दें, प्रवर्तन निदेशालय मुंबई में जंबो कोविड-19 उपचार केंद्रों की स्थापना में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है। इसके अलावा, ईडी कोविड-19 महामारी के दौरान शहर में फंसे प्रवासी कामगारों को खिचड़ी के पैकेट उपलब्ध कराने के लिए मुंबई नगर निकाय द्वारा दिए गए अनुबंध में कथित अनियमितताओं की भी जांच कर रहा है।


यह है मामला
गौरतलब है, राहुल गांधी ने राविवार को शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित किया था। इस रैली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र गांधी पर जमकर निशाना साधा था। राहुल ने पीएम मोदी को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह (पीएम मोदी) ईवीएम, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग के बिना लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने आगे कहा था कि लोग सोचते हैं कि हम एक राजनीतिक दल से लड़ रहे हैं। यह सच नहीं है। हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed