फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut lashes out st Fadnavis Government over beed sarpanch murder case news in hindi

बीड सरपंच हत्या मामला: संजय राउत ने फडणवीस सरकार को घेरा, घटना की तुलना छत्तीसगढ़ में पत्रकार की मौत से की

Sun, 05 Jan 2025 12:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 05 Jan 2025 12:02 PM IST
सार

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई। उस पत्रकार ने वहां जारी भ्रष्टाचार को उजागर किया।

विज्ञापन
Sanjay Raut lashes out st Fadnavis Government over beed sarpanch murder case news in hindi
संजय राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने पत्रकार की हत्या की तुलना बीड में सरपंच की हत्या से की। उन्होंने इस मामले में फडणवीस सरकार (महाराष्ट्र सरकार) को घेरा। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने बताया कि जो छत्तीसगढ़ में हुआ वही महाराष्ट्र में भी हो रहा है। संजय राउत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के बीड में सरपंच की हत्या कर दी गई, क्योंकि वह भ्रष्ट्रचार के खिलाफ आवाज उठा रहा था। 
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, "छत्तीसगढ़ में एक पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई। उस पत्रकार ने वहां जारी भ्रष्टाचार को उजागर किया। यही चीज महाराष्ट्र में भी हो रहा है। बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या कर दी गई, क्योंकि वह भ्रष्ट्रचार के खिलाफ आवाज उठा रहा था। इसी तरह झारखंड में रुपेश कुमार सिंह नाम के एक पत्रकार को जेल में डाल दिया गया है। ऐसा पूरे देश में हो रहा है। यह लोकतंत्र नहीं है।" 
विज्ञापन


क्या है बीड सरपंच हत्या मामला
महाराष्ट्र में बीड के मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख को 9 दिसंबर को अपहरण कर प्रताड़ित किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई, क्योंकि वे बीड जिले में एक पवनचक्की परियोजना का संचालन करने वाली एक ऊर्जा कंपनी पर जबरन वसूली की कोशिश को रोकने की कोशिश कर रहे थे। मामले में महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को हत्या के सिलसिले में जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुई छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या
सड़क निर्माण में 120 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या कर दी गई। चंद्राकर एक जनवरी की शाम सात बजे से लापता थे। उनकी लाश आरोपी ठेकेदार और उसके रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुई थी। मुकेश बस्तर क्षेत्र में नक्सली हमलों, मुठभेड़ों और अन्य मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते थे।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed